चित्तौड़गढ़

Exclusive-फर्जी पुलिस अधिकारी ने क्रिकेट बुकियों से हवाला के जरिए मांगे 15 लाख

चित्तौडग़ढ़ कोतवाली पुलिस अब किरकिरी होने के बाद दावा कर रही है कि वे जल्द ही इस मामले के आरोपित फर्जी डिप्टी व कोतवाल को गिरफ्तार कर लेगी
2 min read
• •
Updated: 10 Feb 2018, 7:56 AM IST
Chittorgarh, Chittorgarh news, Chittorgarh Hindi news, Chittorgarh local news, chittorgarh news in hindi, crime. crime news, cricket bookie, fake police case, fake police officer, Fake Police, fake police DSP, Fake police officer demand money from cricket bookie in Chittorgarh
कोतवाली थाने का फाइल फोटो

जितेन्द्र सारण/मनीष गौतम @ चित्तौडग़ढ़
हैलो! मैं डिप्टी निम्बाहेड़ा बोल रहा हूं। जरा ये बताओ कि चित्तौडग़ढ़ में क्रिकेट का बुकी कौन है। हैरान होने की जरूरत नहीं है, दरअसल ऐसा ही एक फोन कोतवाली के एक पुलिस अधिकारी के मोबाइल पर आया। दो-तीन बार फोन आने पर अधिकारी ने भी दो-चार नाम बता दिए।

सूत्रों ने बताया कि जिन दो-चार लोगों के नाम बताए थे, उनमें से एक-दो के मोबाइल पर भी बाद में फोन पहुंच गया। फोन करने वाले ने खुद को शहर कोतवाल बताते हुए पन्द्रह लाख रुपए हवाले के जरिए मांग लिए। जबकि हकीकत यह है कि पुलिस अधिकारी को न तो निम्बाहेड़ा के पुलिस उप अधीक्षक ने कोई फोन किया और न ही शहर कोतवाल ने किसी को फोन किया।

आखिर मामला कोतवाली तक पहुंचा तो माजरा सामने आया कि किसी व्यक्ति ने फर्जी तरीके से खुद को डिप्टी और कोतवाल बताकर फोन किए थे। कोतवाल ओमप्रकाश सोलंकी ने इसे गंभीर मानते हुए मामले को परिवाद में लिया है, जिसकी जांच की जा रही है।

जिस व्यक्ति ने भी फर्जी डिप्टी और कोतवाल बनकर फोन किए है, उसके नम्बर भी पुलिस के पास मौजूद है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। हालांकि इस मामले में पुलिस अधिकारी की भी गलती रही है, उन्होंने भी बिना जानकारी लिए चित्तौडग़ढ़ के कुछ लोगों का नाम उन्हें बता दिए।

ऐसे लोगों को खिलाफ हो कार्रवाई


मैने तो किसी को कोई फोन नहीं किया, लेकिन यदि इस तरह से कोई फर्जी अधिकारी बनकर फोन करता है तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।


गोपीचन्द मीणा, पुलिस उप अधीक्षक निम्बाहेड़ा

परिवाद में लिया है


मेरे नाम से कुछ लोगों को फोन कर हवाले के जरिए पन्द्रह लाख रुपए मांगने का मामला सामने आया है, इसे परिवाद में रखकर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।


ओमप्रकाश सोलंकी, सीआई, कोतवाली, चित्तौडग़ढ़

Updated on:
10 Feb 2018, 7:56 AM IST
Published on:
Also Read
View All
चित्तौड़गढ़: चुनावी रंजिश में बीजेपी जिला मंत्री पर लाठी-सरियों से हमला, सिर में गंभीर चोट; 8 लोगों पर FIR

चित्तौड़गढ़ में सरपंच चुनाव परिणाम आते ही बवाल: हार के बाद पोलिंग पार्टी पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं; कमरों में छिपकर बचाई जान

Dhanteras Special : चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ में अनोखा चलन, नई लाल पोथी की शुरुआत ‘सेठजी’ के नाम से करते हैं व्यापारी

राजस्थान की इस ग्राम पंचायत में लगातार 7वीं बार बिना इलेक्शन बना सरपंच, सभी वार्ड पंच भी सर्वसम्मति से चुने गए

चित्तौड़गढ़ मर्डर केस : महिला की हत्या का राज खुला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार