चित्तौड़गढ़

पिता व दो पुत्रों के शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, सोमवार को देखा गया था आखिरी बार

पुत्रों के साथ आत्महत्या करने वाला व्यक्ति कुछ दिन पहले पत्नी द्वारा घर छोडकऱ चले जाने से परेशान था...
less than 1 minute read
suicide

चित्तौडगढ़़।

चित्तौडगढ़़ जिले में बस्सी थाने के मेघपुरा गांव में पिता व दो पुत्रों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। तीन शव एक मकान में मिले। शव दो दिन पुराने बताये गए है। लोगों ने बताया की मरने वालो को आखिरी बार सोमवार को देखा गया था। मौत का कारण अभी पता नहीं चल सका है। लेकिन जानकारी के अनुसार पुत्रों के साथ आत्महत्या करने वाला व्यक्ति कुछ दिन पहले पत्नी द्वारा घर छोडकऱ चले जाने से परेशान था। सूचना पर पुलिस उप अधीक्षक मौके पर पहुंचे। तीनों शवों को बस्सी हॉस्पिटल पहुचाया गया है।

वहीं दूसरी ओर...
चित्तौडगढ़़ जिले के निम्बाहेड़ा में मध्यप्रदेश के नीमच के एक उद्यमी के यहां काम करने वाले व्यक्ति के निवास पर आयकर विभाग की टीम जांच कर रही है। ये जांच नीमच में उस उद्यमी के यहां कार्रवाई शुरू करने के बाद की जा रही है।

इधर...
अजमेर के केकड़ी में बुधवार को युवा मार्बल व्यवसाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची केकड़ी थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवा मार्बल व्यवसाई मनीष चौधरी सुबह अपने कमरे में अचेतावस्था में मिला। परिजन उसे लेकर राजकीय अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर केकड़ी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि वह अफीम सेवन का आदी था। संभावना है कि बीती रात मृतक ने अधिक मात्रा में अफीम का सेवन कर लिया।

Published on:
13 Feb 2019 05:04 pm
Also Read
View All
स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑटो चालक से लेकर हलवाई तक बन गई चित्तौड़गढ़ पुलिस, भेष बदलकर ऐसे दबोचे आरोपी

Chittorgarh : रावतभाटा में CISF जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली, परमाणु बिजली घर में तैनात था जवान

Rajasthan: पारिवारिक कलह में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति और दूसरी पत्नी की मौत, जिंदगी से जंग लड़ रही तीसरी पत्नी

चित्तौड़गढ़: मां की हत्या की तो बेटे ने ली पिता की जान; 2 पत्नियों के बाद तीसरी संग लिव-इन में था आरोपी