चित्तौड़गढ़

आभूषण बाजार में दिखने लगी त्यौहारी रौनक

दीपावली सीजन शुरू होते ही ऑटोमोबाइल व इलेक्टोनिक्स के साथ अब आभूषण बाजार में भी त्यौहारी रंगत दिखने लगी है।
2 min read
chittorgarh
आभूषण बाजार में दिखने लगी त्यौहारी रौनक

चित्तौडग़ढ़. दीपावली सीजन शुरू होते ही ऑटोमोबाइल व इलेक्टोनिक्स के साथ अब आभूषण बाजार में भी त्यौहारी रंगत दिखने लगी है। व्यापारियों को ग्राहकी चलने के साथ दीपावली सीजन में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। ग्राहकों के लिए कई नई डिजाइन में सोना-चांदी के साथ डायमण्ड आभूषण भी बाजार में आए है। ज्वेलरी कारोबारियों की नजर अब तक दीपावली को लेकर बाजार ठीक रहा है लेकिन अब पुष्य नक्षत्र से लेकर धनतेरस तक अधिक बेहतर ग्राहकी की उम्मीदें लगा रखी है। नवरात्र में बाजार में औसत कारोबार रहा हॉलाकि ये गत वर्ष के मुकाबले बेहतर माना जा रहा है। व्यापारियों ने फेस्टिवल सीजन से बड़ी आस लगा रखी है। ग्राहकों को लुभाने के लिए आभूषण कारोबारियों की ओर से कई आकर्षक ऑफर भी दिए जा रहे है। मंथली सेविंग स्कीम भी ग्राहकों को लुभा रही है। व्यापारियों ने नई डिजाइन व नए स्टॉक के साथ पर्व की तैयारियां कर रखी है। बाजार में सभी तरह के ज्वैलरी उत्पाद जैसे हार,पाटला, चूडिय़ां, चैन, टॉप, रिंग, मंगलसूत्र, अंगूठी, लाइटवेट डायमंड ज्वेलरी, स्फटिक यंत्र, स्टोन की कई वैरायटी बिक रही है। पुष्य नक्षत्र से बाजार में तेजी आने की संभावना है। ग्र्राहकों का डायमण्ड ज्वैलरी की ओर से भी क्रेज बढ़ा है।
दीपश्री ज्वैलर्स के निदेशक लोकेश चीपड़ के अनुसार बाजार में अब तक उठाव नहीं है लेकिन बुधवार को पुष्य नक्षत्र से धनतेरस दीपावली तक बाजार में बूम की संभावना है। हमने सभी तैयारियां पूरी कर रखी है। वर्तमान में लाइट वेट डायमंड ज्वेलरी की सेल अच्छी है। ज्वैलरी सेल भी शुरू होने वाली है। स्वर्णश्री ज्वैलर्स के निदेशक अभय डांगी के अनुसार सभी तरह के उत्पाद बाजार में बिक रहे है। बाजार में बिक्री सामान्य है। पुष्य नक्षत्र से बिक्री में उछाल की संभावना है हमने आवश्यक तैयारी कर रखी है हमारी ओर से मंथली सेविंग स्कीम भी दी जा रही है। दीपिका ज्वैलर्स के शेखर सोनी के अनुसार आभूूषण बाजार ठीक-ठाक है। चूड़ी,पाटले, रिंग, मंगलसूत्र, पायजेब सभी तरह के उत्पाद नए स्टॉक नई रेंज के साथ उपलब्ध है। पुष्य नक्षत्र से बिक्री में उछाल आएगा हमने तैयारी कर रखी है।

Updated on:
31 Oct 2018 01:21 pm
Published on:
31 Oct 2018 01:21 pm