चित्तौड़गढ़

हमराह में छाए उल्लास के रंग, योग संग वोट के रंग

सुबह के खुशनुमा पलों को जीने के लिए अंदाज अलग थे पर उल्लास के रंग हर जगह थे। कोई हास्य योग के माध्यम से ठहाके लगा रहा था तो कोई रंगोली सजा वोट अवश्य देने का संदेश दे रहा था।
2 min read
chittorgarh
हमराह में छाए उल्लास के रंग, योग संग वोट के रंग


चित्तौडग़ढ़. सुबह के खुशनुमा पलों को जीने के लिए अंदाज अलग थे पर उल्लास के रंग हर जगह थे। कोई हास्य योग के माध्यम से ठहाके लगा रहा था तो कोई रंगोली सजा वोट अवश्य देने का संदेश दे रहा था। अभिभावकों के संग बच्चें भी उल्लास की मुद्रा में चहक रहे थे। कोई नाचता दिखा तो कोर्ई रस्सी कूद सेहतमंद रहने के लिए वर्जिश करता दिखा। उत्साह व उल्लास से भरा ये नजारा रविवार सुबह शहर के नेहरू उद्यान में राजस्थान पत्रिका के हमराह आयोजन में दिखा। लोककला, संस्कृति, सेहत टिप्स, हास्य योग, खेलकूद, मनोरंजन के विभिन्न आयोजनों के साथ मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास किया गया। शहर के लोगों के लिए सण्डे को फन डे में तब्दील करने के लक्ष्य से शुरू इस आयोजन में शहर के विभिन्न वर्गों के लोगों ने शामिल होने में रूचि दिखाई। वरिष्ठ नागरिकों ने योग करके स्वयं को सेहतमंद रखने के लिए जागरूकता दिखाई तो कुछ युवा भी अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से सुबह का कुछ समय स्वयं को सेहतमंद व तनावमुक्त बनाने के लिए बीताते दिखे।बच्चे फुटबाल या बेडमिंटन खेल या एक्सरसाइज कर स्वयं को दिनभर के लिए चुस्त-दुूरूस्त रखने में लगे थे। रश्मि नृत्य कलाा केन्द्र की रश्मि सक्सेना के साथ आए कुछ बुर्जुग दंपति पोता-पोती संग अपने अंदाज में सुबह को खुशनुमा बनाते दिखे।
ये बने हमराह में सहभागी
आयोजन में हास्य योग ट्रेलर श्याम वंगानी, योग प्रशिक्षक राजूगिरी गोस्वामी, रश्मि नृत्य कला केन्द्र की रश्मी सक्सेना, केलिबर एकेडमी की निदेशक कविता अरोड़ा, भारत विकास परिषद के दिनेश खत्री, स्पिक मैके के जेपी भटनागर सहित शहर के विभिन्न संगठनों व संस्थाओं के लोग सहभागी बने। आयोजन में इन्द्रजीतसिंह अरोड़ा, देवेन्द्रसिंह सांखला, प्रियंका गौतम, शिवमोहन सक्सेना, विदिशा व्यास, सुनीता सोनी, वृषाली वैष्णव, वंशिका मूंदड़ा, श्वेता सोमानी, भंवरलाल सोमानी, प्रेमलता सोमानी, डॉ. हेमन्त शर्र्मा, दीप्ती समदानी, कृष्णा गौड़, गायत्री वर्मा, माधुरी तनवानी, आभा व्यास, ममता शर्र्मा, टीना सोनी आदि ने हिस्सा लिया।
.................................
फेक न्यूज के प्रति जागरूक रहने का संकल्प
हमराह आयोजन में राजस्थान पत्रिका एवं फेसबुक की ओर से फेक न्यूज के प्रति जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे अभियान शुद्ध के लिए युुद्ध की भी जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि चुनावों के समय या अन्य दिनों में कई तरह की फेक न्यूज सोशल मीडिया पर आ सकती है तो उसके बारे में चर्चा करने या आगे बढ़ाने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य कर ले। लोगों को राजनीतिक स्वच्छता को बढ़ावा देने के साथ मतदान अवश्य करने की शपथ दिलाई गई।

Published on:
18 Nov 2018 11:40 pm
Also Read
View All
स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑटो चालक से लेकर हलवाई तक बन गई चित्तौड़गढ़ पुलिस, भेष बदलकर ऐसे दबोचे आरोपी

Chittorgarh : रावतभाटा में CISF जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली, परमाणु बिजली घर में तैनात था जवान

Rajasthan: पारिवारिक कलह में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति और दूसरी पत्नी की मौत, जिंदगी से जंग लड़ रही तीसरी पत्नी

चित्तौड़गढ़: मां की हत्या की तो बेटे ने ली पिता की जान; 2 पत्नियों के बाद तीसरी संग लिव-इन में था आरोपी