चित्तौड़गढ़

मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा

चित्तौडग़ढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में पांच साल की मासूम बालिका के साथ झाडिय़ों में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को पॉक्सों न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया गया।
less than 1 minute read
chittorgarh
मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा

मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा
चित्तौडग़ढ़. कोतवाली थाना क्षेत्र में पांच साल की मासूम बालिका के साथ झाडिय़ों में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को पॉक्सों न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया गया। कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में डालू भील को गिरफ्तार किया था, जिसे शुक्रवार को न्यायालय ने एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर सौपा था। इधर पीडि़त बालिका की तबीयत में अब सुधार बताया गया है। उसे गुरूवार शाम ही चिकित्सालय से छुट्टी दे दी गई थी। मासूम बालिका को पीडि़त प्रतिकर स्कीम के तहत ढाई लाख रुपए की अंतरिम सहायता भी प्रदान की गई है। इधर,चित्तौडग़ढ़ में विभिन्न दलित संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर चित्तौड़ में पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी व अलवर जिले के थानागाजी में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कुछ देर मानव श्रृंखला बना रास्ता रोका। इसके बाद कलक्ट्रेट मुख्यद्वार के बाहर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान दुष्कर्मियों को फांसी देने के नारे लगाने के साथ अलवर पुलिस के खिलाफ भी खूब नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने पहले राष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला कलक्टर को दिया।

Published on:
11 May 2019 10:56 pm
Also Read
View All
स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑटो चालक से लेकर हलवाई तक बन गई चित्तौड़गढ़ पुलिस, भेष बदलकर ऐसे दबोचे आरोपी

Chittorgarh : रावतभाटा में CISF जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली, परमाणु बिजली घर में तैनात था जवान

Rajasthan: पारिवारिक कलह में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति और दूसरी पत्नी की मौत, जिंदगी से जंग लड़ रही तीसरी पत्नी

चित्तौड़गढ़: मां की हत्या की तो बेटे ने ली पिता की जान; 2 पत्नियों के बाद तीसरी संग लिव-इन में था आरोपी