
चित्तौडग़ढ़. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने १२वीं के परिणामों के बाद १०वीं का परिणाम जारी कर दिया है।१२वीं व १०वीं के परिणामों में एक बात समान है कि 'हमारी बेटियों का कोई जवाब नहीं है। समाज में बेटियों के उपेक्षित होने की चर्चाओं के बीच उन्होंने फिर साबित किया कि वे प्रतिभा में किसी मायने में कम नहीं है। बोर्ड का कक्षा १२ का विज्ञान,वाणिज्य व कला संकाय का परिणाम हो या कक्षा १० का परिणाम हर बार बेटियों ने का सफलता प्रतिशत बेटियों से बेहतर रहा। राजस्थान १०वीं बोर्ड के परिणामों में पिछले पांच सालों में हर साल परिणाम घटता-बढ़ता रहा है। पिछले पांच साल में एक साल परिणाम बढ़ा तो दूसरे साल फिर घट गया।
राजस्थान माध्यमिक बोर्ड की ओर से आयोजित चार परीक्षाओं में हर परीक्षा परिणामें बेटियां आगे रही। १२वीं वाणिज्य वर्ग छात्रों के परिणाम ८८.३९ फीसदी छात्राओं का परिणाम करीब ४ फीसदी ज्यादा ९२.०१ फीसदी रहा। विज्ञान वर्ग में छात्रों का परिणाम ७४.७८ से छात्राओं का परिणाम करीब ९ प्रतिशत ज्यादा ८३.३५ फीसदी रहा। कला संकाय में भी छात्रों के सफलता प्रतिशत ८४.२३ फीसदी से सात प्रतिशत अधिक छात्राओं का परिणाम ९१.६३ फीसदी रहा। वहीं १०वीं में छात्रों ने छात्राओं को कड़ी टक्कर तो दी लेकिन अंतिम परिणाम छात्र ७९.०८ व छात्राओं का परिणाम ८०.६३ फीसदी रहा।
प्रवेशिका में भी बालिका अव्वल
राजस्थान बोर्ड की प्रवेशिका परीक्षा में बेटियों का परिणाम अव्वल रहा है। प्रवेशिका परिणाम ५५.७४ फीसदी रहा। छात्रों का परिणाम ४८.१५ फीसदी, छात्राओं का ६१.७६ फीसदी रहा। परीक्षा में कुल ६१ परिक्षार्थियों ने परीक्षा दी जिसमें २७ छात्र व ३४ छात्राएं शामिल है। परीक्षा में सात छात्र द्वितीय श्रेणी, छह छात्र तृतीय श्रेणी, दो छात्रा प्रथम श्रेणी, १३ द्वितीय श्रेणी, छह तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुई।
कला संकाय
परीक्षा परिणाम - ८८.०८ प्रतिशत
उत्तीर्ण छात्राएं- ९१.६३ प्रतिशत
उत्तीर्ण छात्र- ८४.२३ प्रतिशत
विज्ञान
परिणाम ७७.९६
छात्राएं ८३.३५
छात्र ७४.७८
वाणिज्य
परिणाम ८९.६९
छात्र ८८.३९
छात्राएं ९२.०१
१०वीं
परिणाम ७९.८१
छात्र ७९.०८
छात्रा ८०.६३