चित्तौड़गढ़

Good News: सांवलियाजी रूट पर बसों का संचालन एक अप्रेल से, बंद रूट पर फिर दौड़ेगी रोडवेज

Chittorgarh News: चित्तौड़गढ़ जिले में बीते लंबे समय से बंद रूटों पर राजस्थान परिवहन निगम एक अप्रेल से बसों का संचालन शुरू करने वाला है। आगामी एक अप्रेल से रोडवेज बसों का संचालन शुरू होने पर जिले के लोगों को अन्य जिलों और राज्यों से सीधे कनेक्टिविटी की सुविधा मिलने वाली है।

2 min read
सांवलियाजी के लिए रोडवेज बस सेवा एक अप्रेल से, पत्रिका फोटो

Chittorgarh News: बीते लंबे समय से चित्तौड़गढ़ जिले में बंद रूटों पर राजस्थान परिवहन निगम एक अप्रेल से बसों का संचालन शुरू करने वाला है। आगामी एक अप्रेल से रोडवेज बसों का संचालन शुरू होने पर जिले के लोगों को अन्य जिलों और राज्यों से सीधे कनेक्टिविटी की सुविधा मिलने वाली है।
राजस्थान पथ परिवहन निगम के चित्तौड़गढ़ डिपो को बीते दिनों 7 नई बसें मिली है। जिससे नई बसों मिलने पर लंबे समय से बंद रूट पर बसों का संचालन शुरू हो सकेगा। 7 नई बसों के साथ चित्तौड़गढ़ रोडवेज डिपो में बसों की संख्या 67 हो गई है।

ये भी पढ़ें

Infra News: राजस्थान में जल्द एक और रेल लाइन हो जाएगी डबल, सफर होगा तेज और आसान

सीएम भजनलाल शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

राजस्थान दिवस कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इनमें से 7 नई बसें चित्तौड़गढ़ पहुंच चुकी हैं। काफी समय से चित्तौड़गढ़ डिपो में नई बसें को लेकर लगातार डिमांड भेजी जा रही थी। हर बार चित्तौड़ डिपो को निराश होना पड़ रहा था।
लगातार बसों की कमी के चलते कई रूट पर बसों का संचालन बंद करना पड़ा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने पहले भी नई बसों का आंवटन किया था, लेकिन चित्तौड़गढ़ को एक भी बस नहीं मिली थी। रोडवेज प्रशासन की ओर से बसों का अनुबंध तैयार कर रूट तए किए जा रहे हैं।

सांवलियाजी भक्तों को मिलेगी सौगात

सांवलियाजी आने वाले भक्तों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी है। यात्रियों की सुविधा और यात्रीभार को देखते हुए सांवलियाजी रूट पर भी बस का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। नई बसों का अभी अनुबंध तैयार कर रूट तय करने के बाद संभवत: एक अप्रेल से इनका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
सांवलियाजी रूट पर बसों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। इस रूट पर रोडवेज बस के संचालन की स्थानीय लोगों ने मांग को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन भी दिया है।

अभी अनुबंध हो रहा है

चित्तौड़ डिपो को 7 नई बसें मिली है। बसों का अनुबंध तैयार करने के बाद यात्रीभार और यात्रियों की सुविधाओं को देखते रूट तय किए जाएंगे। संभवत: एक अप्रेल से इनका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
राकेश सारस्वत, मुख्य प्रबंधक, चित्तौड़ आगार

ये भी पढ़ें

Chittor: 7,100 करोड़ की बड़ी योजना; 4 जिलों के 2497 गांवों को मिलेगा पानी, जाखम प्रोजेक्ट से बदलेगी तस्वीर

Also Read
View All

अगली खबर