18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Infra News: राजस्थान में जल्द एक और रेल लाइन हो जाएगी डबल, सफर होगा तेज और आसान

Infra News: नीमच-रतलाम रेलखंड के दोहरीकरण कार्य का लगभग पूर्णता की ओर है। मंदसौर-दलौदा तथा रतलाम-धौसवास खंड के लगभग 18 किलोमीटर हिस्से में कार्य शीघ्र पूर्ण होने की संभावना है।

2 min read
Google source verification
rail infra news

Infra News: पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक (प्रभारी) प्रदीप कुमार ने रतलाम मंडल के प्रवास के दौरान रतलाम-चित्तौडगढ़ रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात चित्तौडगढ़ रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन से पहुंचे महाप्रबंधक ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि निरीक्षण के दौरान सिग्नलिंग प्रणाली, ट्रेक की स्थिति, पुलों की संरचना तथा विद्युतीकरण कार्यों का निरीक्षण किया गया। रेल संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी दृष्टिकोण से नियमित निरीक्षण किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि नीमच-रतलाम रेलखंड के दोहरीकरण कार्य का लगभग पूर्णता की ओर है। मंदसौर-दलौदा तथा रतलाम-धौसवास खंड के लगभग 18 किलोमीटर हिस्से में कार्य शीघ्र पूर्ण होने की संभावना है। इस परियोजना के पूर्ण होते ही चित्तौडगढ़-रतलाम रेलखंड पूर्ण रूप से दोहरीकृत हो जाएगा। इससे मालगाड़ियों एवं यात्री गाड़ियों के संचालन में सुगमता आएगी, क्रॉसिंग संबंधी समस्याएं समाप्त होगी तथा यात्रियों का यात्रा समय कम होगा।

निरीक्षण के दौरान मंदसौर रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। यहां नई स्टेशन बिल्डिंग, फुट ओवर ब्रिज सहित विभिन्न यात्री सुविधाओं का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर प्रगति पर है। उन्होंने चित्तौडगढ़ रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की योजना बनने वाले भवन के संबंध में कहा कि ड्राईंग निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। उसके फाइनल होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इस दौरान कई रेलवे के अधिकारी उपस्थित रहे।

नए वित्तीय वर्ष में काम शुरू होने की उम्मीद

डीआरएम अश्विनी कुमार ने पत्रकारों को बताया कि इंदौर में रेलवे स्टेशन भवन का काम शुरू हो गया है। उज्जैन रेलवे स्टेशन भवन की ड्राईंग फाइनल हो गई है, लेकिन सिंहस्थ को देखते काम शुरू नहीं करवाया गया है। सिंहस्थ के बाद काम शुरू हो जाएगा।

उन्होंने चित्तौडगढ़ रेलवे स्टेशन के भवन के नवनिर्माण के लिए कहा कि यहां भी ड्राईंग तैयार हो रही है। स्वीकृति के लिए रेलवे बोर्ड भेजा जाएगा। वहां से ड्राईंग फाइनल होते ही इसका काम शुरू हो जाएगा।

नए वित्तीय वर्ष में काम शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन निर्माण के लिए कुछ क्वार्टर आदि का अधिग्रहण भी करना पड़ेगा, इन्हें अन्य जगह जमीन देने का प्रयास किया जाएगा। रेलवे स्टेशन भवन आकर्षक और सभी सुविधाओं से युक्त बनेगा।

70 से 80 मीटर में बनेगा नया भवन

जानकारों के अनुसार वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन निर्माण पर 50 से 60 करोड़ रुपए खर्च होने की उम्मीद है। भवन (जी प्लस टू) ग्राउण्ड फ्लोर के अलावा दो मंजिला बनेगा। भवन का निर्माण प्रतापद्वार से मीराद्वार के बीच होगा। वहीं कुछ पुराने भवनों को हटाकर नव निर्माण कार्य करवाया जाएगा।

आनन-फानन में कराई सफाई

पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार के निरीक्षण की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में कर्मचारियों से रेलवे स्टेशन की सफाई करवाई गई। मंगलवार को दोपहर 12.20 बजे सफाई कर्मचारियों को रेलवे ट्रेक पर पड़ी खाली पानी बोतल एवं अन्य कचरे को साफ करवाया गया। वहीं प्लेटफार्म की झाडू लगवाई गई।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग