
photo AI
Chittorgarh Crime News: चित्तौड़गढ़ जिले के भूपालसागर क्षेत्र के कांकड़वा गांव में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई। जाशमा रोड स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के सामने अज्ञात बदमाशों ने 90 साल के बुजुर्ग कवलचंद माली पर हमला कर उनके कानों से सोने की मुरकियां जबरन खींच लीं। इस दौरान उनके कान बुरी तरह जख्मी हो गए और खून बहने लगा।
जानकारी के अनुसार कवलचंद माली रात को अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। उनके कानों में करीब आधा तोला सोने की मुरकियां थीं। देर रात करीब पौने तीन बजे बदमाश घर में घुसे और अचानक हमला कर दोनों कानों से मुरकियां खींच लीं। दर्द और डर के कारण बुजुर्ग ठीक से चिल्ला भी नहीं सके। वारदात के बाद आरोपी दीवार फांदकर फरार हो गए।
घटना के बाद जब बुजुर्ग की पत्नी बाहर आई तो पूरी घटना का पता चला। परिवार के अन्य सदस्यों ने जब बाहर निकलने की कोशिश की तो पाया कि बदमाशों ने उनके पौत्र के कमरे का दरवाजा बाहर से तौलिये से बांध दिया था, ताकि कोई उनका पीछा न कर सके। इसी बीच दूसरी मंजिल पर सो रहे बेटे भी नीचे आए, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीआई घेवरचंद रैगर के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के क्षेत्र में आरोपियों की तलाश कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। खासकर अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है।
Updated on:
20 Mar 2026 05:10 pm
Published on:
20 Mar 2026 04:55 pm
बड़ी खबरें
View Allचित्तौड़गढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
