चित्तौड़गढ़

यात्रियों के लिए खुशखबरी, चित्तौड़ से गुजरने वाली चार ट्रेनों में बढ़ाए कोच

त्योहारों में अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए रेलवे ने चित्तौड़गढ़ आवागमन करने वाली चार रेलगाड़ियों में अस्थाई डिब्बों की बढ़ोतरी की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Oct 2024, 3:13 PM IST
Feature image

चित्तौड़गढ़।त्योहारों में अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए रेलवे ने चित्तौड़गढ़ आवागमन करने वाली चार रेलगाड़ियों में अस्थाई डिब्बों की बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टाफ लगाया जा रहा है।

उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय ट्रेन में दिल्ली सराय से 1 से 30 नवंबर तक तक तथा उदयपुर सिटी से 2 नवंबर से 1 दिसंबर तक 1 सैकण्ड एसी व 1 द्वितीय शयनयान एवं 1 थर्ड एसी श्रेणी के डिब्बो की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

गाड़ी संख्या 12991/12992, उदयपुर-जयपुर-उदयपुर रेलसेवा में 1 से 30 नवंबर तक 1 द्वितीय कुर्सीयान व 2 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19666/19665, उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर सिटी ट्रेन में उदयपुर सिटी से 1 से 30 नवंबर तक एवं खजुराहो से 3 नवंबर से 2 दिसंबर तक 1 द्वितीय साधारण व 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

इधर, गाड़ी संख्या 09721/09722, जयपुर-उदयपुर-जयपुर ट्रेन में जयपुर से 1 से 30 नवंबर तक एवं उदयपुर से 2 नवंबर से 1 दिसंबर तक 1 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 19703/19704, उदयपुर-असारवा-उदयपुर रेलसेवा में उदयपुर से 1 से 30 नवंबर तक एवं असारवा से 2 नवंबर से 1 दिसंबर तक 1 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

Updated on:
20 Oct 2024, 3:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All
चित्तौड़गढ़: चुनावी रंजिश में बीजेपी जिला मंत्री पर लाठी-सरियों से हमला, सिर में गंभीर चोट; 8 लोगों पर FIR

चित्तौड़गढ़ में सरपंच चुनाव परिणाम आते ही बवाल: हार के बाद पोलिंग पार्टी पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं; कमरों में छिपकर बचाई जान

Dhanteras Special : चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ में अनोखा चलन, नई लाल पोथी की शुरुआत ‘सेठजी’ के नाम से करते हैं व्यापारी

राजस्थान की इस ग्राम पंचायत में लगातार 7वीं बार बिना इलेक्शन बना सरपंच, सभी वार्ड पंच भी सर्वसम्मति से चुने गए

चित्तौड़गढ़ मर्डर केस : महिला की हत्या का राज खुला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार