चित्तौड़गढ़

निखर गई हजारेश्वर बावड़ी, निर्मल हो गया जल

चित्तौडग़ढ़. राजस्थान पत्रिका के अमृतम् जलम् अभियान के तहत चित्तौडग़ढ़ पुलिस एवं सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर अभियान की शुरूआत की गई। अभियान के तहत रविवार सुबह शहर के पावटा चौक स्थित हजारेश्वर महादेव मंदिर की बावड़ी की सफाई की गई।
less than 1 minute read
निखर गई हजारेश्वर बावड़ी, निर्मल हो गया जल
निखर गई हजारेश्वर बावड़ी, निर्मल हो गया जल

चित्तौडग़ढ़. राजस्थान पत्रिका के अमृतम् जलम् अभियान के तहत चित्तौडग़ढ़ पुलिस एवं सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर अभियान की शुरूआत की गई। अभियान के तहत रविवार सुबह शहर के पावटा चौक स्थित हजारेश्वर महादेव मंदिर की बावड़ी की सफाई की गई। कुछ ही घंटों में हजारेश्वर महादेव बावड़ी का रुप निखर गया और वहां भरे पानी को भी निर्मल कर दिया गया। इस दौरान पुलिस के जवानों एवं विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों आदि में खासा उत्साह दिखाई दिया।
जिसे में चित्तौडग़ढ़ पुलिस के करीब ६० जवानों पुलिस उपअधीक्षक बुधराज टांक एवं संचित निरीक्षक लक्ष्मण लाल डांगी, हवलदार मैजेर देवेन्द्र सिंह राणावत आदि के नेतृत्व में सुबह बावड़ी की सफाई का कार्य किया। इस अभियान की शुरूआत चित्तौडग़ढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या एवं महंत चन्द्रभारती महाराज ने की। इस मौके पर चित्तौडग़ढ़ मोर्निंग क्लब के सदस्यों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें चित्तौडग़ढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या मॉर्निंग वॉक क्लब के साथ अभियान के अंतर्गत बावड़ी की साफ सफाई में श्रमदान किया। उनके साथ भोलाराम प्रजापत, सुधीर जैन, नरेंद्र पोखरना, भरत जागेटिया, शैलेंद्र झंवर, रवि मेनारिया, गोपाल जाजू, शौकीन मेनारिया, युवराज आर्य, शिवराज सिंह बेजनाथिया, जितेंद्र वैष्णव, अनिल सुराणा, संजय शिशोदिया, नवीन पटवारी, नाना लाल मेनारिया, अर्जुन गिल, गजेंद्र लढा, लक्ष्मण सिंह, बनवारी गंगवाल, संजय पटवा, बोथलाल माली ने श्रमदान किया।

इन्होंने किया श्रमदान
पुलिस अध्याीक्षक राजन दुष्यन्त के निर्देश पर चित्तौडग़ढ़ पुलिस की ओर से प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक शैतान सिंह, औंकार लाल, नारायण लाल, मुकेश, कैलाश, महेन्द्र सिंह, हिम्मत, रघुवीर सिंह, ,अजयपाल, रंजना, दीवान ल्क्ष्मीलाल, मोहन सिंह, पुपेन्द्र सिंह, ऐजाज, शंकरलाल, सिपाही श्रवण कुमार, मनमोहन, भैरूलाल, गोपाल, नारायण, रामनिवास, रिंकु, हरिसिंह, बशीर, रोशनलाल, रामचंद्र, सुरेश, नेतराम, देवाराम, पदम, पुरखाराम, कुलदीप, भवानी सिंह, अभय सिंह, गजराज, कैलाश, कन्हैयालाल, गिर्राज, अशोक, सुरेश, गजेन्द्र सिंह, सोहन लाल, शेरसिंह, श्याम सिंह, विक्रम सिंह, शांति लाल, कंवरलाल, मुरलीधर आदि ने श्रमदान किया।

Published on:
07 May 2023 06:06 pm
Also Read
View All
Chittorgarh: त्योहारों से ठीक पहले चिल्लर की किल्लत से हाहाकार, बैंक बने बेपरवाह; जुगाड़ से बाजार चला रहे व्यापारी

Rajasthan: गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, पानी में डूबने से दो लोगों की मौत, दो परिवारों में छाया मातम

Chittorgarh : श्रद्धालुओं के कौतूहल और आकर्षण का केंद्र बनी ‘झकोलमा पूड़ी’, हजारों की संख्या में ग्रहण की प्रसादी

चित्तौड़गढ़ पंचायत चुनाव: आरक्षण की लॉटरी निकलते ही बदले समीकरण, 26 पंचायतों की कमान संभालेगी महिलाएं, देखें लिस्ट

चित्तौड़गढ़ पंचायत चुनाव: कौन कहां से लड़ेगा? जिला परिषद और 11 प्रधान पदों का आरक्षण तय, देखें अपने वार्ड की लॉटरी रिपोर्ट