चित्तौड़गढ़

Good News: राजस्थान में यहां बनेगा हाइब्रिड बैराज, जानें क्या होगा फायदा और कितनी आएगी लागत?

Shripura Brahmani Barrage: रामजल सेतु परियोजना के तहत राजस्थान के इस जिले में हाइब्रिड बैराज बनाया जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Feb 2025, 1:23 PM IST
Shripura Brahmani Barrage

चित्तौड़गढ़। रामजल सेतु परियोजना के तहत राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में हाइब्रिड बैराज बनाया जाएगा। श्रीपुरा में बनने वाले हाइब्रिड बैराज के लिए ईआरसीपी कारपोरेशन ने 693.64 करोड़ रुपए की निविदा जारी कर दी है। 25 फरवरी को निविदा खुलेगी।

हाइब्रिड मॉडल पर बनने वाले बैराज के निर्माण के लिए 4 साल की अवधि तय की गई है। परियोजना के तहत ब्राह्मणी नदी के व्यर्थ बहने वाले पानी का उपयोग बनास नदी से जोड़कर किया जाएगा।

सेडल डेम से निकलेगी 18 किलोमीटर लंबी नहर

ब्राह्मणी नदी को राणा प्रताप सागर से नहर के जरिए पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए सेडल डेम से 18 किलोमीटर लंबी नहर निकाली जाएगी। राणा प्रताप सागर का सरप्लस जल ब्राह्मणी नदी में मिलाया जाएगा।

पहाड़ों को काटकर बनाएंगे टनल

ब्राह्मणी बैराज से बीसलपुर तक पानी पहुंचाने के लिए करीब 55 किलोमीटर तक पहाड़ों को काटकर टनल बनाई जाएगी। टनल के जरिए श्रीपुरा ब्राह्मणी बैराज से 140 किलोमीटर दूर बीसलपुर पानी पहुंचाया जाएगा।

Updated on:
10 Feb 2025, 1:23 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chittorgarh : सड़क हादसे में बुरी तरह से तहसीलदार घायल, इलाज के दौरान हुई मृत्यु, प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर

Chittorgarh: ‘अब कभी घर नहीं लौटेंगे पापा’, हादसे ने छीना 2 मासूमों के सिर से पिता का साया, अंतिम विदाई में रो पड़ा पूरा गांव

चित्तौड़गढ़: चुनावी रंजिश में बीजेपी जिला मंत्री पर लाठी-सरियों से हमला, सिर में गंभीर चोट; 8 लोगों पर FIR

चित्तौड़गढ़ में सरपंच चुनाव परिणाम आते ही बवाल: हार के बाद पोलिंग पार्टी पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं; कमरों में छिपकर बचाई जान

Dhanteras Special : चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ में अनोखा चलन, नई लाल पोथी की शुरुआत ‘सेठजी’ के नाम से करते हैं व्यापारी