
कृष्णधाम सांवलियाजी मंदिर। फाइल फोटो- पत्रिका
Sanwaliyaji Temple Donation: कृष्णधाम सांवलियाजी मंदिर में फाल्गुन कृष्ण पक्ष के चतुर्दशी के अवसर पर खोले गए दानपात्र (भंडार) की गणना का दौर जारी है। गणना के दूसरे चरण में गुरुवार को सात करोड़ 25 लाख 80 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई।
दो दिनों की कुल गणना के बाद भंडार से अब तक कुल 17 करोड़ 90 लाख 80 हजार रुपए की भेंट राशि निकल चुकी है। मंदिर मंडल के पदाधिकारियों और बैंक कर्मियों की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरे दिन नोटों की गिनती शुरू हुई। दूसरे चरण में 7 करोड़ 25 लाख 80 हजार रुपए की गणना की गई।
मंदिर कार्यालय के अनुसार, दानपात्र से निकली पूरी राशि की गणना अभी पूरी नहीं हो पाई है। बड़ी मात्रा में शेष रही भेंट राशि और चिल्लर की गिनती अब तीसरे चरण में शुक्रवार को की जाएगी। श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों का वजन और मूल्यांकन भी अंतिम चरण की गणना के बाद स्पष्ट होगा।
Updated on:
05 Mar 2026 08:45 pm
Published on:
05 Mar 2026 08:45 pm
