5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Udaipur Road News: उदयपुर को इसी महीने मिलेंगी करोड़ों रुपए की चमचमाती सड़कें, विधानसभा में दिया कुमारी ने किया बड़ा वादा

उदयपुर जिले के वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के 95 कार्यों के लिए 65 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। दिया कुमारी ने विधानसभा में बताया कि अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुके हैं और शेष कार्य शीघ्र पूरे किए जाएंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
Diya Kumari, Vallabhnagar, Udaipur, Rajasthan road development, Vallabhnagar road projects, Rajasthan Assembly proceedings, Public Works Department Rajasthan, 65 crore road approval, Rajasthan budget 2026-27, NH-48 Dabok to Tank road, non patchable roads Rajasthan, road renovation scheme, infrastructure update Rajasthan, MLA Udaylal Dangi, state budget road announcement

दिया कुमारी। फाइल फोटो- पत्रिका

उदयपुर। राजस्थान विधानसभा में उप मुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण मंत्री दिया कुमारी ने गुरुवार को कहा कि उदयपुर जिले के वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में गत दो साल में सड़कों के 95 कार्यों के लिए 65 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए और इनमें से 35 कार्य पूर्ण हो चुके हैं और देरी से चल रहे 11 कार्यों के इस महीने तक तक पूरा किया जाना संभावित है।

पूरक प्रश्नों का दिया जवाब

दिया कुमारी प्रश्नकाल में विधायक उदयलाल डांगी के पूरक प्रश्नों का जवाब दे रही थीं। उन्होंने बताया कि वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत कार्यों में 32 कार्य प्रगति पर हैं, जबकि शेष 28 कार्यों के लिए निविदाएं प्रक्रियाधीन हैं। उन्होंने कहा कि बजट वर्ष 2026-27 के तहत वल्लभनगर में आठ करोड़ रुपए की लागत से डबोक एनएच-48 से टांक तक सड़क निर्माण की घोषणा की गई है।

43 कार्यों की स्वीकृति जारी

इससे पहले सदस्य डांगी के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र वल्लभनगर में 86 सड़कें क्षतिग्रस्त एवं नॉन पेचेबल थीं, जिनमें से 43 कार्यों की स्वीकृति जारी की जा चुकी हैं। स्वीकृत कार्यों में से 17 कार्य पूर्ण हो चुके हैं एवं 11 कार्य प्रगतिरत हैं। सात कार्यों के लिए निविदा स्वीकृति पत्र जारी किये जा चुके हैं। शेष आठ कार्यों की निविदाएं पांच मार्च को प्राप्त की जायेंगी। उन्होंने इसका विवरण सदन के पटल पर रखा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा वर्ष 2026-27 में वर्तमान सड़कों के नवीनीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता के मद्देनजर नॉन पेचेबल एवं क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए 1400 करोड़ रुपए की घोषणा की गई है। घोषणानुसार कार्यों की पारस्परिक प्राथमिकता के आधार पर सड़कों का चयन कर नवीनीकरण कराया जाना प्रस्तावित है।