
जौहर श्रद्धांजलि समारोह की जानकारी देते पदाधिकारी, पत्रिका फोटो
Rani Padmini Jauhar Tribute: देश की आजादी के बाद पहली बार 3 दिवसीय जौहर श्रद्धांजलि समारोह का मुख्य आयोजन 15 मार्च को शहर के ईनाणी सिटी सेंटर में होगा। 1948 से लेकर अब तक जौहर श्रद्धाजंलि समारोह दुर्ग पर ही आयोजित होता रहा है। मुख्य समारोह में इस बार उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि हो सकते हैं। दुर्ग से स्थान बदलकर शहर में आयोजन को लेकर आयोजकों ने मुख्य अतिथि योगी की सुरक्षा का कारण बताया है।
जौहर स्मृति संस्थान के महामंत्री तेजपालसिंह ने बताया कि 13 मार्च को इंदिरा गांधी स्टेडियम में महाराणा सांगा स्मृति पारम्परिक ग्रामीण एवं जनजाति खेलकूद प्रतियोगिता के साथ समारोह का उद्घाटन होगा। उसी दिन शाम को सुभाष चौक में कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। 14 मार्च को खेल प्रतियोगिताओं का समापन होगा। रात्रि 8 बजे जौहर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जौहर स्मृति संस्थान के अध्यक्ष नरेंद्रसिंह राव, महामंत्री तेजपालसिंह शक्तावत, उपाध्यक्ष शक्तिसिंह, निर्मला कंवर राठौड़, संयुक्त मंत्री गजराजसिंह बराड़ा, कोषाध्यक्ष गोवर्धनसिंह भाटी आदि उपस्थित रहे।
जौहर स्मृति संस्थान की प्रधान सरंक्षक निरुपमा कुमारी मेवाड़ के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथ धर्म गुरु यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही धर्मगुरु बाबा निरजंन नाथ संस्थापक श्रीगुरु गोरक्षधाम मन्यागण गऊघाट अटरु जिला बांरा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपरिवार के सदस्य विश्वराजसिंह करेंगे।
मार्ग दर्शक महिमा कुमारी अतिविशिष्ट अतिथि के रुप में केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह, राज्यवर्धनसिंह राठौड़़, पंजाब के पूर्व राज्यपाल वीपीसिंह, सांसद सीपी जोशी, बाड़मेर शिव विधायक रविन्द्रसिंह भाटी व जिले के विधायकों को समारोह में निमंत्रण दिया गया है।
15 मार्च को दुर्ग स्थित विजय स्तंभ के निकट जौहर स्थल पर हवन यज्ञ कार्यक्रम होगा। पाडनपोल से लेकर दुर्ग तक वीर सूरमाओं व शहीदों की पूजा अर्चना होगी।
भीलवाड़ा मार्ग स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम से 15 मार्च सुबह शहर में शोभयात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में इस बार मुख्य आकर्षण पश्चिम सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के कलाकार लाल आंगी गैर नृत्य, कच्ची घोड़ी नृत्य, चंग की थाप पर चंग नृत्य, महावीर व्यायामशाला का अखाड़ा, पुलिस बैंड आकर्षण का केंद्र होगा। शोभयात्रा कलेक्ट्री चौराहा, कोतवाली, सुभाष चौक, गोल प्याऊ, पाडनपोल से ओछड़ी दरवाजा होते हुए चंद्रलोक सिनेमा से ईनाणी सिटी सेंटर पहुंच सम्पन्न होगी।
खेल प्रतियोगिता के दौरान दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक, तश्तरी फेंक, शुटिंग, तीरंदाजी, रस्सा कस्सी, घुड़चाल,घुडसवारी के खेल, साफा बांधो, रुमाल झपट्टा, मेहन्दी प्रतियोगिता होगी।
Published on:
09 Mar 2026 11:57 am
बड़ी खबरें
View Allचित्तौड़गढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
