चित्तौड़गढ़

समझाईश काम नहीं आई तो चालान की राह अपनाई

फूूल देकर हेलमेट लगाने के लिए समझाईश करना काम नहीं आते देख यातायात पुलिस ने शुक्रवार को सख्त तेवर अपनाए। पुलिस ने बिना हेलमेट लगाए दुपहिया वाहन चालकों को रोक चालान काटने की मुहिम शुरू की तो तो ऐसे वाहन चालकों में खलबली मच गई। कई वाहन चालक आगे चौराहे पर पुलिस देख गलियों से वाहन निकाल बचने का प्रयास करते दिखे। पुलिस ने बिना हेलमेट लगाए दुपहिया वाहन चलाने के आरोप में १४७ चालकों के चालान बनाए। पुलिस चालान बनाने के साथ ही चालकों को हेलमेट लगाने के फायदें भी बताती रही। चालान काटने के बाद वाहनों चालकों को आगे से हेलमेट लगाने की हिदायत दी।
2 min read
chittorgarh
समझाईश काम नहीं आई तो चालान की राह अपनाई

चित्तौडग़ढ़. फूूल देकर हेलमेट लगाने के लिए समझाईश करना काम नहीं आते देख यातायात पुलिस ने शुक्रवार को सख्त तेवर अपनाए। पुलिस ने बिना हेलमेट लगाए दुपहिया वाहन चालकों को रोक चालान काटने की मुहिम शुरू की तो तो ऐसे वाहन चालकों में खलबली मच गई। कई वाहन चालक आगे चौराहे पर पुलिस देख गलियों से वाहन निकाल बचने का प्रयास करते दिखे। पुलिस ने बिना हेलमेट लगाए दुपहिया वाहन चलाने के आरोप में १४७ चालकों के चालान बनाए। पुलिस चालान बनाने के साथ ही चालकों को हेलमेट लगाने के फायदें भी बताती रही। चालान काटने के बाद वाहनों चालकों को आगे से हेलमेट लगाने की हिदायत दी।
सुबह यातायात प्रभारी मदनलाल के नेतृत्व में यातायात पुलिस की पूरी टीम कलक्ट्री चौराहा पर पहुंची और बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाने वाले चालकों को रोक चालान काटने की मुहिम शुरू की।कई पुलिस कर्मी चालान का लक्ष्य पुरा करने के लिए कड़ी धूप में भी दुपहिया वाहन चालकों को रोकने की मशक्कत करते रहे।

फोटो.......वर्दीधारियों का कौन काटे चालान
हेलमेट नहीं लगाने पर चालान काटने को लेकर पुलिस का दोहरा रवैया भी सामने आया। आम वाहन चालकों के प्रति जहां पुलिसकर्मी चालान काटने में कोर्ई रियायत बरतने को तैयार नहीं दिखे वहीं उनके ही महकमे के कई कर्मचारी वर्दी में भी बिना हेलमेट लगाए दुपहिया वाहन चलाते दिखे। पुलिसकर्मी ऐसे वाहन चालकों को नजर अंदाज करते रहे। पुलिस के इस रवैये से आम वाहन चालक नाराज दिखे।

सर ! रोज हेलमेट लगाता हूं आज भूल गया
बिना हेलमेट लगाए स्टेशन से एक व्यक्ति आया जिससे यातायात पुलिस द्वारा रोका गया। उसको हेलमेट के लिए बोला तो वह कहने लगा सर मैं तो रोज हेलमेट लगाता हूं लेकिन आज जल्दी में होने से बिना हेलमेट आ गया। तो बाइक सवार को पुलिस द्वारा रुकने के लिए कहा बाइक को गलत दिशा में होकर भगा ले गए।चालान के दौरान कई वाहन चालक जनप्रतिनिधियों से पुलिसकर्मियों की फोन पर बात भी करा कर चालान से बचते दिखे।

फिर स्मार्ट से डायरी में आ गई यातायात पुलिस
यातायात पुलिस को स्मार्ट बनाने के लिए कुछ दिने पहले ही ऑनलॉइन चालान बनाने के लिए मशीनें आई थी। जिले में कुल १० मशीनें मिले जो अलग-अलग पुलिसकर्मी को दी गई है। उसके बाद भी शुक्रवार को यातायात पुलिसकर्मी डायरियों में चालान बनाते दिखे। इस पर पुलिसकर्मियों ने बताया कि कई मशीनों रोल खत्म हो गया तो कई मशीनों की बैट्ररी खत्म होने की बात की गई।

.....................
उच्च अधिकारियों के निर्देश पर हेलमेट अभियान चलाया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों तक वाहन चालकों को हेलमेट लगाने की समझाइश की गई। उसके बाद वाहन चालकों के चालान बनाए गए और उन्हें आगे से हेलमेट लगाने का आग्रह किया। पुलिसकर्मियों को भी हेलमेट लगाना अनिवार्य है। वे नियमों की पालना नहीं करते है तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
मदनलाल खटीक, यातायात प्रभारी चित्तौडग़ढ़

Published on:
05 Apr 2019 11:32 pm
Also Read
View All
स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑटो चालक से लेकर हलवाई तक बन गई चित्तौड़गढ़ पुलिस, भेष बदलकर ऐसे दबोचे आरोपी

Chittorgarh : रावतभाटा में CISF जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली, परमाणु बिजली घर में तैनात था जवान

Rajasthan: पारिवारिक कलह में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति और दूसरी पत्नी की मौत, जिंदगी से जंग लड़ रही तीसरी पत्नी

चित्तौड़गढ़: मां की हत्या की तो बेटे ने ली पिता की जान; 2 पत्नियों के बाद तीसरी संग लिव-इन में था आरोपी