चित्तौड़गढ़

नहीं बदली ग्राम पंचायत तो करेंगे मतदान का बहिष्कार

पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण लॉटरी निकलने के बाद गांवों में राजनीतिक हलचल बढऩे लगी है। पंचायत पुनर्गठन के तहत क्षेत्र के मुण्डकटिया गांव को पटोलिया पंचायत में जोडऩे के बाद फिर ग्राम पंचायत पारी में जोडऩे पर लोगों ने रोष जताया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Dec 2019, 2:02 AM IST
नहीं बदली ग्राम पंचायत तो करेंगे मतदान का बहिष्कार
नहीं बदली ग्राम पंचायत तो करेंगे मतदान का बहिष्कार

चित्तौडग़ढ़. भूपालसागर. पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण लॉटरी निकलने के बाद गांवों में राजनीतिक हलचल बढऩे लगी है। पंचायत पुनर्गठन के तहत क्षेत्र के मुण्डकटिया गांव को पटोलिया पंचायत में जोडऩे के बाद फिर ग्राम पंचायत पारी में जोडऩे पर लोगों ने रोष जताया है। इस कदम से नाराज गांव के लोगों ने पंचायत चुनाव बहिष्कार का फैसला किया है। इस बारे में गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा है।
गांव मुण्डकटिया को परिसीमन के तहत ग्राम पंचायत पटोलिया में जोडऩे के जिला कलक्टर के आदेश के बाद ग्राम पंचायत पारी में जोडने पर ग्रामीणों ने इसका विरोध किया है। ग्रामीणों ने संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त एक पत्र मुख्यमंत्री को भेज चेताया है कि अगर उनके ग्राम मुण्डकटिया को पटोलिया में नहीं जोड़ा तो वे मतदान का बहिष्कार करेंगे। मुण्डकटिया के लोगों ने रविवार को गांव के मन्दिर पर एकत्रित होकर इस बारे में चर्चा की। ग्रामीणों ने फैसला किया कि प्रशासन द्वारा १५ दिन के अन्दर पटोलिया पंचायत में नहीं जौड़ा गया तो आने वाले चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि सरकार द्वारा पंचायतों के परिसीमन की सूचना पर उन्होने तहसीलदार एवं जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर बता दिया था कि पारी पंचायत मुण्डकटिया से ९ किलोमीटर की दुरी पर तथा पटोलिया ग्राम पंचायत मुण्डकटिया से २ किलोमीटर ही है। उन्हे पारी ग्राम पंचायत तक जाने के लिए पटोलिया होकर ही जाना पड़ता है। इस पर जिला कलक्टर ने पुनसीमांकन कर ७ अक्टुबर के आदेश में मुण्डकटिया को पटोलिया पंचायत में जोडने के आदेश जारी कर दिये थे। इसके बाद १६ अक्टूबर के आदेश में पुन: मुण्डकटिया को पारी पंचायत में जोड़ दिया।

Updated on:
24 Dec 2019, 2:02 AM IST
Published on: