चित्तौड़गढ़

धनतेरस पर बाजार में बरसी लक्ष्मी

ज्योति के प्रतीक पांच दिवसीय महापर्व दीपावली का आगाज सोमवार को धनतेरस के साथ हुआ। इस दिन खरीद शुभ होने तथा अबूझ मुहूर्त होने से बाजारों में लोगों ने जमकर खरीद की। खरीद को लेकर दिन भर शहर भर में चहल पहल रही।
2 min read
chittorgarh
धनतेरस पर बाजार में बरसी लक्ष्मी



रूप चतुर्दशी आज, दीपावली कल
चित्तौडग़ढ़. ज्योति के प्रतीक पांच दिवसीय महापर्व दीपावली का आगाज सोमवार को धनतेरस के साथ हुआ। इस दिन खरीद शुभ होने तथा अबूझ मुहूर्त होने से बाजारों में लोगों ने जमकर खरीद की। खरीद को लेकर दिन भर शहर भर में चहल पहल रही। मंगलवार को रूप चतुर्दशी और बुधवार को मुख्य दीपावली पर्व मनाया जाएगा।धनतेरस पर महिलाओं ने सुबह जल्दी उठकर लाल मिट्टी से प्रतीक के रूप में घरों में लिपाई किया। दिन में रंगोली, कोर किनारी सजाई गई। शाम को घरों, प्रतिष्ठानों के बाहर मृत्तिका दीप जलाए गए। शहर में प्रमुख चौराहे, बाजार तथा कई देवालय भी विद्युत सज्जा से लकदक नजर आए। दिन भर सदर बाजार, कपड़ा बाजार, सब्जी मंडी बाजार, गोल प्याऊ, नेहरू बाजार, राणा सांगा बाजार सहित उपनगरों आदि प्राय: सभी बाजारों में दिन भर लोगों की रेलमपेल रही। इससे सहकार सर्कल, पांच बत्ती चौराहा, दुर्ग रोड आदि जगह कई बार जाम रहा। आलम यह था कि गोल प्याऊ के निकटवर्ती बाजारों में सुबह से दिन भर खासी भीड़ थी। लोगों ने पूजन सामग्री, पोस्टर, सजावटी सामग्री, ज्वैलरी, रेडिमेड परिधान, बर्तन, साड़ी, जूते, मिठाई सहित विभिन्न उत्पादों की जमकर खरीद की। विशेषकर सोना चांदी, बर्तन, परिधान, साड़ी, किराणा, सजावटी सामग्री आदि की दुकानों पर भीड़ अधिक रही। ऑटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर, गारमेंट्स आदि जगह भी जमकर ग्राहकी हुई। धनतेरस पर बेहतर खरीद रही।
बाजारों में जमी त्योहारी रंगत
धनतेरस के मुहूर्त में खरीद शुभ होने से लोगों ने प्रतीक के रूप मेें कुछ न कुछ खरीद की। इस दिन वाहनों की खरीद भी खूब हुई। कार सहित दुपहिया वाहन, लोडिंग वाहन, ट्रैक्टर आदि की भी अच्छी बिक्री हुई। कई नए वाहन मंदिरों में पूजा के लिए पहुंचे।
आज मनाएंगे रूप चतुर्दशी
दीपोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को रूप चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा। पर्व की पूर्व संध्या पर भी शहर के कई ब्यूटी पार्लर पर महिलाएं सजने-संवरने पहुंची। इस दिन को यम चतुर्दशी के रूप में भी मनाया जाता है।

Published on:
05 Nov 2018 10:35 pm
Also Read
View All
स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑटो चालक से लेकर हलवाई तक बन गई चित्तौड़गढ़ पुलिस, भेष बदलकर ऐसे दबोचे आरोपी

Chittorgarh : रावतभाटा में CISF जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली, परमाणु बिजली घर में तैनात था जवान

Rajasthan: पारिवारिक कलह में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति और दूसरी पत्नी की मौत, जिंदगी से जंग लड़ रही तीसरी पत्नी

चित्तौड़गढ़: मां की हत्या की तो बेटे ने ली पिता की जान; 2 पत्नियों के बाद तीसरी संग लिव-इन में था आरोपी