चित्तौड़गढ़

पांच सीटों पर पचास प्रत्याशियों में टक्कर, निम्बाहेड़ा में सबसे अधिक

नाम वापसी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद चित्तौडग़ढ़ जिले में पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 50 प्र्रत्याशी मैदान में है। नाम वापसी के बाद किसी भी क्षेत्र में त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति बनती नहीं लग रही है।
2 min read
chittorgarh
पांच सीटों पर पचास प्रत्याशियों में टक्कर, निम्बाहेड़ा में सबसे अधिक



चित्तौडग़ढ़. नाम वापसी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद चित्तौडग़ढ़ जिले में पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 50 प्र्रत्याशी मैदान में है। नाम वापसी के बाद किसी भी क्षेत्र में त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति बनती नहीं लग रही है। सभी पांच सीटों पर कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों में सीधी टक्कर की स्थिति बन गई है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद जिले में कुल 10 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए। इनमें से दो प्रत्याशी मंगलवार शाम ही इनमें कपासन से भाजपा के बागी प्रत्याशी जिला परिषद सदस्य डॉ. ताराचंद मेघवाल भी शामिल है। जिले की निम्बाहेड़ा सीट से ४,चित्ताौडग़ढ़ से तीन, कपासन से दो एवं बड़ीसादड़ी सीट से एक नामांकन पत्र वापस लिया गया। बेगूं क्षेत्र से कोई नामांकन वापस नहीं हुआ। नाम वापसी का अंतिम दिन होने से जिले में सभी रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय परिसरों में सुबह से चहल-पहल रही। चुनाव लड़ रहे प्रमुख प्रत्याशी व उनके समर्थक उन प्रत्याशियों को नाम वापसी के लिए मनाने का प्रयास करते रहे जो उनकी जीत की राह कठिन बनाने वाले लग रहे थे। नामांकन पत्र भरने वाले 9 प्रत्याशियों के पर्चे जांच में खारिज हो गए थे। अब निम्बाहेड़ा से 13, बड़ीसादड़ी से11, कपासन से 10 एवं चित्तौडग़ढ़ एवं बेगूं क्षेत्र से 8-8 प्रत्याशी मैदान में है।
.................
पार्टियों के प्रत्याशियों ने भी ले लिए नाम
नाम वापस लेने वालों में निर्दलीय प्रत्याशी ही नहीं बल्कि कुछ अन्य ऐसे राजनीतिक दलों के प्रत्याशी भी थे जिन्हें पहले उनके दल चुनाव मैदान में उतार चुके थे। ऐसा करने के पीछे दलीय स्तर पर मिले निर्र्देशों को आधार बताया जाता रहा। चित्तौडग़ढ़ विधानसभा क्षेत्र से लोजपा प्रत्याशी विमल छीपा,निम्बाहेड़ा से आम आदमी पार्टी के सौरभ एवं शिवसेना के मनमोहन जोशी ने भी नामांकन पत्र वापस ले लिया। नाम वापस लेने वालों में कपासन से निर्दलीय डॉ.ताराचंद मेघवाल व छगनलाल रेगर, चित्तौडग़ढ़ से निर्दलीय प्रभुलाल कुमावत व भारतीय युवा शक्ति के शंकरलाल गुर्जर, निम्बाहेड़ा से निर्दलीय उमेश व विजयकुमार तथा बड़ीसादड़ी से निर्दलीय भैरवलाल शामिल रहे।
.................
निम्बाहेड़ा को छोड़ सभी सीटों पर कम हुए प्रत्याशी
पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार जिले में पांच सीटों पर १४ प्रत्याशी कम हो गए है। इनमें से केवल निम्बाहेड़ा क्षेत्र ऐसा है जहां प्रत्याशियों की संख्या पिछले चुनाव से भी दो अधिक हो गई है। शेष चारों सीटों पर प्रत्याशियों की संख्या में गिरावट आई है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों से तुलना करने पर प्रत्याशियों की संख्या २०१३ के चुनाव से कम है लेकिन वर्ष २००३ एवं २००८ के विधानसभा चुनाव से ज्यादा है।

Published on:
23 Nov 2018 11:12 pm