चित्तौड़गढ़

रैली निकाल किसने दिया बेटियों को बचाने का संदेश

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सप्ताह के तहत जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली निकाली गई।
less than 1 minute read
chittorgarh
रैली निकाल किसने दिया बेटियों को बचाने का संदेश


चित्तौैडग़ढ़. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सप्ताह के तहत जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली निकाली गई। कलक्ट्रेट परिसर से शुरू रैली को जिला कलक्टर शिवांगी स्वर्णकार व जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राकेश तंवर ने बताया की रैली में महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आशा सहयोगिनीयो के हाथो में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ से जुड़े संदेश लिखी तख्तियां थी। इन तख्तियों पर बेटा-बेटी एक समान, यह तो है आपकी शान, बेटी नही है किसी से कम, मिटा दो अपने सारे भ्रम आदी नारे अंकित थे। रैली शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए गोरा बादल स्टेडियम में पहुंच सम्पन्न हुई। रैली शुरू होने के मौके पर अतिरिक्त कलक्टर चंद्रभान सिंह भाटी, जिला रसद अधिकारी ज्ञानमल खटीक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ओमप्रकाश तोषनीवाल, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक शांता मेघवाल आदि भी मौजूद थी।

Updated on:
23 Jan 2019 04:54 pm
Published on:
23 Jan 2019 04:54 pm
Also Read
View All
स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑटो चालक से लेकर हलवाई तक बन गई चित्तौड़गढ़ पुलिस, भेष बदलकर ऐसे दबोचे आरोपी

Chittorgarh : रावतभाटा में CISF जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली, परमाणु बिजली घर में तैनात था जवान

Rajasthan: पारिवारिक कलह में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति और दूसरी पत्नी की मौत, जिंदगी से जंग लड़ रही तीसरी पत्नी

चित्तौड़गढ़: मां की हत्या की तो बेटे ने ली पिता की जान; 2 पत्नियों के बाद तीसरी संग लिव-इन में था आरोपी