चित्तौड़गढ़

Chittorgarh: शातिर चोरों ने पहले CCTV पर ढ़का कपड़ा, फिर ले उड़े 12kg चांदी और 10 तोला सोना

इस बार के सर्दी के मौसम में चित्तौड़गढ़ शहर में चोरी की यह अब तक की सबसे बड़ी वारदात है। चोरी गए माल की कीमत करीब बीस लाख रुपए बताई जा रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Dec 2024, 11:43 AM IST

चित्तौड़गढ़। शहर के सेगवा हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान के ताले तोड़कर चोर वहां से 12 किलो चांदी व 10 तोला वजनी सोने के आभूषण ले गए। चोरी गए माल की कीमत करीब बीस लाख रुपए बताई जा रही है। इस बार के सर्दी के मौसम में शहर में चोरी की यह अब तक की सबसे बड़ी वारदात है। जानकारी के अनुसार सेगवा हाउसिंग बोर्ड में विकास सोनी की ज्वैलर्स की दुकान है।

विकास मंगलवार रात करीब नौ बजे दुकान पर ताला लगाकर घर चला गया था। बुधवार को सुबह दुकान के पास ही स्थित डेयरी बूथ का संचालक वहां पहुंचा तो ज्वैलर्स की दुकान के ताले टूटे हुए और शटर ऊपर किया हुआ देखा। उसने दुकान मालिक को इसकी सूचना दी।

तिजोरी व काउंटर के ताले भी तोड़े

सूचना पर विकास वहां पहुंचा तो दुकान में सामान बिखरा हुआ था और वहां से 12 किलो चांदी व करीब 10 तोला वजनी सोने के आभूषण गायब थे। तिजोरी व काउंटर के ताले भी टूटे हुए थे। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची व वारदात के बारे में जानकारी ली। व्यवसायी की रिपोर्ट पर पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज किया है।

डीवीआर भी ले गए चोर

वारदात के दौरान चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को कपड़े से ढ़क दिया और जाते समय डीवीआर भी ले गए। गौरतलब है कि सर्दी के दिनों में चोरी की वारदातें ज्यादा होती हैं। शहर में इस बार की सर्दी में अब तक की यह सबसे बड़ी वारदात है।

Updated on:
5 Dec 2024, 11:43 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Chittorgarh: ‘अब कभी घर नहीं लौटेंगे पापा’, हादसे ने छीना 2 मासूमों के सिर से पिता का साया, अंतिम विदाई में रो पड़ा पूरा गांव

चित्तौड़गढ़: चुनावी रंजिश में बीजेपी जिला मंत्री पर लाठी-सरियों से हमला, सिर में गंभीर चोट; 8 लोगों पर FIR

चित्तौड़गढ़ में सरपंच चुनाव परिणाम आते ही बवाल: हार के बाद पोलिंग पार्टी पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं; कमरों में छिपकर बचाई जान

Dhanteras Special : चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ में अनोखा चलन, नई लाल पोथी की शुरुआत ‘सेठजी’ के नाम से करते हैं व्यापारी

राजस्थान की इस ग्राम पंचायत में लगातार 7वीं बार बिना इलेक्शन बना सरपंच, सभी वार्ड पंच भी सर्वसम्मति से चुने गए