चित्तौड़गढ़

दुल्हे के पिता को ले गए थाने फिर क्या हुआ जानिए

सदर थाना क्षेत्र के रिठोला गांव में दो बालिकाओं का बाल विवाह होने की सूचना पर वहां पुलिस जाप्ता तैनात कर दिया है। उदयपुर के अम्बामाता थाने में दुल्हे के पिता को समझाइश के लिए बिठा लिया गया है। बारात उदयपुर व गंगरार से आनी थी।
less than 1 minute read
chitorgarh
दुल्हे के पिता को ले गए थाने फिर क्या हुआ जानिए

-नाबालिग बालिकाओं के विवाह की सूचना पर पुलिस तैनात
चित्तौडग़ढ़
सदर थाना क्षेत्र के रिठोला गांव में दो बालिकाओं का बाल विवाह होने की सूचना पर वहां पुलिस जाप्ता तैनात कर दिया है। उदयपुर के अम्बामाता थाने में दुल्हे के पिता को समझाइश के लिए बिठा लिया गया है। बारात उदयपुर व गंगरार से आनी थी।
सदर थाने के सहायक उप निरीक्षक कन्हैयालाल ने बताया कि रविवार शाम रिठोला निवासी सुरेश पुत्र रामलाल ओड की दो नाबालिग पुत्रियों का विवाह होने की सूचना मिली थी। सूचना पर राजस्व निरीक्षक व सदर थाना पुलिस का जाप्ता मौके पर पहुंचा, जहां दोनों बालिकाओं के शैक्षणिक दस्तावेज देखने पर एक बालिका सोलह साल व दूसरी सत्रह साल की होना पाई गई। मौके पर स्नेह भोज चल रहा था और विवाह समारोह जैसा माहौल था। पुलिस ने बालिकाओं के परिजनों को बाल विवाह नहीं करने के लिए पाबंद किया। वहीं बालिकाओं के परिजनों का कहना था कि उनके यहां गृह प्रवेश व सगाई समारोह का कार्यक्रम है। इधर सदर थाना पुलिस ने बताया कि सुरेश ओड के यहां उदयपुर व गंगरार से बारात आने की सूचना मिली थी। उदयपुर से जो बारात आने वाली थी, उसके दूल्हे के पिता को उदयपुर के अंबामाता थाने में समझाइश के लिए बिठा लिया गया। जबकि ननिहाल पक्ष के लोग दूल्हे को लेकर इधर-उधर हो गए। रिठोला में पुलिस जाप्ता तैनात है। रात तक दोनों बारात यहां नहीं पहुंची थी।

Published on:
13 May 2019 12:28 pm
Also Read
View All
स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑटो चालक से लेकर हलवाई तक बन गई चित्तौड़गढ़ पुलिस, भेष बदलकर ऐसे दबोचे आरोपी

Chittorgarh : रावतभाटा में CISF जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली, परमाणु बिजली घर में तैनात था जवान

Rajasthan: पारिवारिक कलह में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति और दूसरी पत्नी की मौत, जिंदगी से जंग लड़ रही तीसरी पत्नी

चित्तौड़गढ़: मां की हत्या की तो बेटे ने ली पिता की जान; 2 पत्नियों के बाद तीसरी संग लिव-इन में था आरोपी