चित्तौड़गढ़

सीपी जोशी दोबारा लोकसभा प्रत्याशी घोषित, देर रात पहुंचे भगवान सांवलिया सेठ के दरबार

सीपी जोशी बोले- ‘मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर बनाएंगे सरकार‘...
2 min read
CP Joshi

चित्तौडग़ढ़।

भाजपा के 182 प्रत्याशियों की सूची में चित्तौडग़ढ़ लोकसभा चुनाव के लिए निवर्तमान सांसद सीपी जोशी को दोबारा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद जोशी देर रात भगवान सांवरिया सेठ के दर्शन करने पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर तथा माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। जोशी गुरुवार देर रात 10:00 बजे सांवलिया जी मंदिर पहुंचे। जहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर पत्रिका से बातचीत में जोशी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में एक बार सरकार बनाएंगे। इस अवसर पर सांवरिया सेठ से केंद्र में भाजपा की सरकार 87 महीने की कामना की।

इस दौरान कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, चित्तौडग़ढ़ विधायक, भाजपा जिला अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी सादड़ी, विधायक ललित ओस्तवाल, मंदिर मंडल सदस्य भैरूलाल सोनी, जानकीदास, पवन तिवारी मंडल अध्यक्ष अशोक पारलिया, विनोद चपलोत आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर पत्रिका से बातचीत में कहा कि सांवलिया सेठ के आशीर्वाद से मोदी के नेतृत्व में एक बार पुन: केंद्र में सरकार बनाएंगे।

बता दें कि भारजीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार होली की देर शाम अलग-अलग राज्यों के कुल 184 लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी सीट से चुनाव लड़ेंगे जबकि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का टिकट काटकर गांधीनगर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा गया है। वहीं स्मृति ईरानी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अमेठी लोकसभा सीट से टक्कर देंगी। सूची में राजस्थान के 16 उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हंै जिसमें पार्टी ने 14 पुराने सांसदों पर दोबारा भरोसा जताया है।

यहां नाम तय नहीं
नागौर सांसद और केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी के नाम की घोषणा नहीं की गयी है । इसी तरह दौसा, अलवर, भरतपुर, करौली-धोलपुर, चूरु, बाड़मेर, राजसमंद , बांसवाड़ा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गयी है । इन सीटों पर नामों को लेकर असमंजस की स्थिति है।

Published on:
22 Mar 2019 09:25 am
Also Read
View All
स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑटो चालक से लेकर हलवाई तक बन गई चित्तौड़गढ़ पुलिस, भेष बदलकर ऐसे दबोचे आरोपी

Chittorgarh : रावतभाटा में CISF जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली, परमाणु बिजली घर में तैनात था जवान

Rajasthan: पारिवारिक कलह में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति और दूसरी पत्नी की मौत, जिंदगी से जंग लड़ रही तीसरी पत्नी

चित्तौड़गढ़: मां की हत्या की तो बेटे ने ली पिता की जान; 2 पत्नियों के बाद तीसरी संग लिव-इन में था आरोपी