चित्तौड़गढ़

कई बैंक भी इस मंदिर के आगे फेल, भक्तों ने इतना प्यार लुटाया 30 दिन में 18 करोड़ कैश, 88 किलो चांदी और लाखों का सोना भेंट, अरबों का बैलेंस

Sanwaliya seth temple news: लगभग हर महीने चढ़ावे और भेंट की गणना होती है। इस दौरान मंदिर प्रबंधन के अलावा पुलिस और बैंक प्रबंधन के लोग भी शामिल होते हैं।

less than 1 minute read

Sanwaliya seth temple news: सांवलिया सेठ के भक्तों ने इस बार तो कमाल ही कर दिया। एक महीने में जमा होने वाली भेंट का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस बार पच्चीस दिन में इतनी भेंट जमा हुई है कि पुराने सारे रिकॉर्ड टूटते चले गए। करीब 18 करोड़ कैश, 88 किलो से ज्यादा चांदी और करीब 700 ग्राम से भी ज्यादा सोना बेहद कम दिनों में भक्तों ने सेठ सांवलिया को भेंट किया है। इससे पहले 24 मार्च को भी भंडार खोला गया था और उस दौरान 18 करोड़ रुपए से भी ज्यादा कैश और करीब सौ किलो के करीब चांदी मिली थी। लेकिन यह भंडार डेढ़ महीने में खोला गया था।

ट्रस्ट के जरिए बैंकों में जमा होता है पूरा पैसा, सीसीटीवी में होती है गणना

चित्तौडगढ़ में स्थित सांवलिया सेठ के इस मंदिर में लगभग हर महीने चढ़ावे और भेंट की गणना होती है। इस दौरान मंदिर प्रबंधन के अलावा पुलिस और बैंक प्रबंधन के लोग भी शामिल होते हैं। पूरी गणना सीसीटीवी कैमरों की नजर में होती है। इसके बाद पूरा पैसा और जेवर नियमानुसार बैंक में जमा कराया जाता है।

यह पैसा और जेवर मंदिर के निर्माण, ट्रस्ट से जुड़े कामों और मंदिर प्रबंधन की ओर से किए जाने वाले दान कार्यों में काम में लिया जाता है। एक बड़ा हिस्सा पूजा पाठ के लिए रखा जाता है। सांवलिया सेठ की महिला ऐसी है कि देश विदेश से हर साल लाखों भक्त आते हैं। कई बड़े व्यापारियों ने तो सांवलिया सेठ को अपने बिजनेस में पार्टनर तक बना रखा है।

Published on:
12 May 2024 12:25 pm
Also Read
View All
चित्तौड़गढ़ के स्कूल में मौत का जाल: बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं हटाए बिजली के तार, स्पार्किंग से मचा हड़कंप

मेवाड़ की बल्ले-बल्ले! उदयपुर से अहमदाबाद के बीच वंदे भारत की सौगात, अब सिर्फ 4.5 घंटे में पूरा होगा सफर

चित्तौड़गढ़ की फैक्ट्री में ब्लास्ट, 500 मीटर दूर गिरे बॉयलर के पार्ट्स; 5KM तक धमाके की गूंज से दहशत में आए लोग

Chittorgarh Congress: चित्तौड़गढ़ कांग्रेस में गुटबाजी, आंजना और जाड़ावत गुट आमने-सामने, पंचायत चुनाव में लग सकता है झटका!

राजस्थान में यहां जाट समाज ने प्री-वेडिंग और फिजूलखर्ची पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइन

अगली खबर