7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेवाड़ की बल्ले-बल्ले! उदयपुर से अहमदाबाद के बीच वंदे भारत की सौगात, अब सिर्फ 4.5 घंटे में पूरा होगा सफर

Udaipur To Ahmedabad Vande Bharat: चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने इस ऐतिहासिक कदम की पुष्टि करते हुए इसे मेवाड़ और गुजरात के रिश्तों के बीच 'विकास की नई रफ़्तार' बताया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Bypass project will end the compulsion of trains to turn back in Ujjain

Bypass project will end the compulsion of trains to turn back in Ujjain- Demo Pic

Vande Bharat Express: राजस्थान के मेवाड़ अंचल के लिए एक बड़ी और सुखद खबर सामने आई है। भारतीय रेलवे आगामी 16 फरवरी से उदयपुर से गुजरात के असारवा (अहमदाबाद) के बीच देश की सबसे आधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने जा रहा है। चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने इस ऐतिहासिक कदम की पुष्टि करते हुए इसे मेवाड़ और गुजरात के रिश्तों के बीच 'विकास की नई रफ़्तार' बताया है।

सफर होगा सुपरफास्ट: समय और रूट की पूरी जानकारी

यह नई वंदे भारत एक्सप्रेस न केवल समय बचाएगी, बल्कि यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं भी देगी। सांसद जोशी के अनुसार
यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। उदयपुर से सुबह 6:10 बजे रवाना होकर करीब साढ़े चार घंटे में असारवा पहुंचेगी। असारवा से शाम 5:45 बजे चलकर रात 10:00 बजे तक उदयपुर वापस लौट आएगी। रास्ते में यह ट्रेन जावर स्टेशन, डूंगरपुर और हिम्मतनगर पर भी रुकेगी, जिससे इन क्षेत्रों के लोगों को भी सीधा फायदा मिलेगा।

पर्यटन और व्यापार को लगेंगे पंख

उदयपुर-अहमदाबाद रेल लाइन पर इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा होने के बाद अब मेवाड़ के किले और झीलें गुजरात के पर्यटकों के लिए और भी करीब आ जाएंगी। इससे न केवल पर्यटन बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय व्यापारियों के लिए अहमदाबाद जैसे बड़े औद्योगिक केंद्र तक पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा।

राजस्थान में वंदे भारत का 'दम': एक नज़र में

राजस्थान अब वंदे भारत ट्रेनों का हब बनता जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश में संचालित मुख्य रूट इस प्रकार हैं।
अजमेर - दिल्ली कैंट (जयपुर होते हुए)
जोधपुर - साबरमती (अहमदाबाद)
उदयपुर - जयपुर
जयपुर - चंडीगढ़
जोधपुर - दिल्ली सराय रोहिल्ला

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग