चित्तौड़गढ़

National Doctors’ Day 2024 : राजस्थान के डॉक्टर जिनका जादू खेलों में भी, नस से लेकर बैडमिंटन सब संभाल लेते ये हाथ

National Doctors' Day Special : लोगों का उपचार कर दर्द से राहत देने वाले चिकित्सक खेलों में भी अपनी प्रतिभा दिखा कर चित्तौड़ जिले को ही नहीं उदयपुर संभाग को भी गौरवांवित कर रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jul 2024, 2:55 PM IST
Feature image

चित्तौड़गढ़. लोगों का उपचार कर दर्द से राहत देने वाले चिकित्सक खेलों में भी अपनी प्रतिभा दिखा कर चित्तौड़ जिले को ही नहीं उदयपुर संभाग को भी गौरवांवित कर रहे हैं। श्रीसांवलियाजी सामान्य राजकीय चिकित्सालय में कनिष्ठ विशेषज्ञ (श्वास रोग) डॉ. जगदीश चौधरी लोगों के इलाज के साथ-साथ खेलों में भी प्रतिभा दिखा रहे है।

डॉ. चौधरी ने राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में चैम्पियन बनकर उदयपुर संभाग को गौरवान्वित किया है। डॉ. चौधरी ने सिविल सर्विसेज अंतरसंभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता-2022 में उदयपुर संभाग की ओर से भाग लिया और विजेता रहे। सीएस चैलेंजर कप-2023 में चिकित्सा विभाग की टीम की ओर से भाग लिया और उसमें विजेता रहे। डॉ. चौधरी ने सीएस चैलेंजर कप-2024 में भाग लिया और उप विजेता रहे थे। डॉ. चौधरी कोरोना काल के दौरान उत्कृष्ट सेवा देने पर सम्मानित कर चुके है।

डॉ. चौधरी को गायकी का भी शौक

डॉ. चौधरी को खेल के साथ-साथ संगीत का भी शौक है। डॉ. चौधरी चिकित्सा सेवा व खेल के बाद समय निकालकर अपने गांव के आसपास के क्षेत्रों में जहां भी भजन संध्या, रात्रि जागरण होता है वहां पहुंच जाते है और भजनों की प्रस्तुति देते है।

Updated on:
1 Jul 2024, 2:55 PM IST
Published on: