चित्तौड़गढ़

चित्तौड़गढ़ में होगी राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता, दंगल में जुटेंगे देश के नामी खिलाड़ी, इस बीच यह रहेगा खास

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
National wrestling competition 27 september
चित्तौड़गढ़ में होगी राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता, दंगल में जुटेंगे देश के नामी खिलाड़ी, इस बीच यह रहेगा खास

चित्तौड़गढ़.

शहर के गोराबादल स्टेडियम में 27 सितम्बर से चार दिवसीय अंडर-23 आयु वर्ग में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए गोराबादल स्टेडियम में अलग-अलग डोम बनाए जाएंगे। यह बात कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष व सांसद सीपी जोशी ने सांसद कक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने बताया कि कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण व अन्य पदाधिकारियों से बैठक में चर्चा के बाद चित्तौडग़ढ़ में राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन का निर्णय किया गया है।

प्रत्येक श्रेणी के तहत 10 भार वर्ग के होंगे मुकाबले
जानाकारी के मुताबिक खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता में देश के करीब साढ़े तीन सौ महिला एवं साढ़े छह सौ पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे साथ ही इनमें सेना और रेलवे की टीमें भी शामिल होंगी। इसके अलावा दो सौ कोच व 40-45 निर्णायक मंडल के सदस्य भाग लेंगे। वार्ता में बताया कि रीको रोमन, फ्री स्टाइल व महिला कुश्ती की प्रतियोगिता एक साथ चलेंगी। प्रतियोगिता में प्रत्येक श्रेणी के तहत 10 भार वर्ग के मुकाबले होंगे। तीनों श्रेणी की प्रतियोगिताएं अलग-अलग डोम में लगाए गए मैटों पर आयोजित की जाएंगी।

10 सदस्यीय संरक्षक मंडल का हुआ गठन
वार्ता में बताया गया कि गोराबादल स्टेडियम के आसपास ही खिलाडिय़ों के आवास व भोजन की व्यवस्था की जाएगी। प्रतियोगिता के लिए 10 सदस्यीय संरक्षक मंडल का गठन किया गया है। इसमें सांसद, विधायक, नगर परिषद सभापति व नगर विकास न्यास के चेयरमैन शामिल हैं। इसमें 30 राज्यों की टीमें भाग लेंगी

रेलवे और सेना की टीमें भी लेंगी भाग
एक सवाल के जवाब में सांसद जोशी ने बताया कि स्टेट लेवल स्पर्धाओं के परिणाम आने के बाद 15 सितम्बर तक प्रतियोगिता के लिए टीमें तय हो जाएंगी। इसमें 30 राज्यों की टीमों के साथ-साथ रेलवे और सेना की टीमें भी भाग लेंगी।

पढ़ें अन्य खबर .. शिकायत के बाद- सीएम राजे ने मंच पर कलक्टर को बुलाकर पूछा 'मैंने पैसे भेजे, ये जाते कहां हैं'

Published on:
08 Sept 2018 05:27 am
Also Read
View All
स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑटो चालक से लेकर हलवाई तक बन गई चित्तौड़गढ़ पुलिस, भेष बदलकर ऐसे दबोचे आरोपी

Chittorgarh : रावतभाटा में CISF जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली, परमाणु बिजली घर में तैनात था जवान

Rajasthan: पारिवारिक कलह में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति और दूसरी पत्नी की मौत, जिंदगी से जंग लड़ रही तीसरी पत्नी

चित्तौड़गढ़: मां की हत्या की तो बेटे ने ली पिता की जान; 2 पत्नियों के बाद तीसरी संग लिव-इन में था आरोपी