चित्तौड़गढ़

नींद में थे यात्री, ट्रक से टकरा गई बस, एक की मौत व दो दर्जन से अधिक लोग घायल

चित्तौडग़ढ़ जिले के निम्बाहेड़ा क्षेत्र में नीमच रोड पर मंगलवार सुबह करीब 5 बजे बांगरड़ा के पास एक निजी बस व ट्रक की टक्कर में एक यात्री की मौत हो गई एवं दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में से दो की स्थिति गंभीर होने से नीमच ले जाया गया जबकि 12 को चित्तौडग़ढ़ रेफर किया गया।
less than 1 minute read
chittorgarh
नींद में थे यात्री, ट्रक से टकरा गई बस, एक की मौत व दो दर्जन से अधिक लोग घायल

चित्तौडग़ढ़ जिले के निम्बाहेड़ा क्षेत्र में नीमच रोड पर मंगलवार सुबह करीब 5 बजे बांगरड़ा के पास एक निजी बस व ट्रक की टक्कर में एक यात्री की मौत हो गई एवं दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में से दो की स्थिति गंभीर होने से नीमच ले जाया गया जबकि 12 को चित्तौडग़ढ़ रेफर किया गया। शेष घायलों का उपचार निम्बाहेड़ा में चल रहा। चित्तौडग़ढ़ से एक घायल बस चालक की गंभीर स्थिति देखते हुए उदयपुर रेफर किया गया। ट्रक चालक का भी उपचार चल रहा है। महाराष्ट्र के पूना से भीलवाड़ा जा रही एक ट्रेवल्स बस सुबह करीब ५ बजे निम्बाहेड़ा से करीब दस किलोमीटर दूर बांगरड़ा के पास गलत दिशा से आ रहे ट्र्रक से टकरा गई। हादसे के समय अधिकतर यात्री नींद में थे। घटना के तुुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कुछ यात्रियों के सिर में गंभीर चोट आई। घायलों को एम्बुलेंस व अन्य वाहनों से निम्बाहेड़ा चिकित्सालय पहुंचाया गया। तीन यात्रियों को गंभीर घायल देख तुरंत नीमच के लिए रवाना किया गया, जिनमें से एक महिला यात्री की मार्ग में ही मौत हो गई। दो घायलों का नीमच में उपचार चल रहा है। निम्बाहेड़ा चिकित्सालय में करीब बीस घायल यात्री पहुंचे जिनमें से १२ को चित्तौडग़ढ़ रेफर किया गया। यहां से एक घायल की स्थिति गंभीर देख उदयपुर रेफर किया गया। इधर, जैसे ही घटना की जानकारी मिली बस में सवार यात्रियों के परिजन निम्बाहेड़ा व चित्तौडग़ढ़ चिकित्सालय पहुंचना शुरू हो गए। पुलिस ने भी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच घायलों को चिकित्सालय भिजवाने की व्यवस्था की और राजमार्ग पर यातायात सामान्य करवाया।

Published on:
14 May 2019 01:13 pm
Also Read
View All
स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑटो चालक से लेकर हलवाई तक बन गई चित्तौड़गढ़ पुलिस, भेष बदलकर ऐसे दबोचे आरोपी

Chittorgarh : रावतभाटा में CISF जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली, परमाणु बिजली घर में तैनात था जवान

Rajasthan: पारिवारिक कलह में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति और दूसरी पत्नी की मौत, जिंदगी से जंग लड़ रही तीसरी पत्नी

चित्तौड़गढ़: मां की हत्या की तो बेटे ने ली पिता की जान; 2 पत्नियों के बाद तीसरी संग लिव-इन में था आरोपी