चित्तौड़गढ़

मुख्य डाकघर में क्यों हो रहे लोग परेशान, नहीं हो रहा आधार कार्ड का काम

डाकघर में आधार कार्ड का कार्य पिछले करीब एक सप्ताह से अटकने से ग्राहको को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण कलेक्ट्रेट के राजस्थान जनसम्पर्क केन्द्र में आधार बनाने के लिए ग्राहको को भीड़ उमड़ पड़ी है।
2 min read
chittorgarh
चित्तौडग़ढ़ के मुख्य डाकघर में खाली पड़ा आधार कार्ड बनाने का काउंटर एवं वहां रखी गई मशीने।



चित्तौडग़ढ़. वर्तमान समय में आधार कार्ड ही व्यक्ति की पहचान का कार्य कर रहा है। हर स्थान पर चाहे नौकरी, लोन, विद्यालय, परीक्षा या कोई भी कार्य हो, आधार कार्ड होना अनिवार्य है। अभी सभी विद्याालयो में प्रवेश का समय चल रहा है जहां भी आधार कार्ड का होना अनिवार्य है। मुख्य तौर पर कार्ड बनवाने के लिए लोग डाकघर जाते है या फिर राजस्थान जनसम्पर्क केन्द्र पर, वहीं डाकघर में आधार कार्ड का कार्य पिछले करीब एक सप्ताह से अटकने से ग्राहको को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण कलेक्ट्रेट के राजस्थान जनसम्पर्क केन्द्र में आधार बनाने के लिए ग्राहको को भीड़ उमड़ पड़ी है। जिले का प्रधान डाकघर होने के कारण यह सबसे व्यस्तम डाकघर है, बावजूद इसके यहां पर एक कर्मचारी के अवकाश पर जाने से उनके स्थान पर कार्य करने वाला कोई नहीं है। जिस कारण से सांसद जनसुनवाई केन्द्र परिसर में संचालित राजस्थान जनसम्पर्क केन्द्र में अचानक कार्य भार अधिक हो गया।
एक दिन में बन सकते है ४० से ५० आधार कार्ड
राजस्थान जनसम्पर्क केन्द्र के नारायण लाल ने बताया कि डाकघर में आधार कार्ड नहीं बनाए जाने से यहां अचानक भीड़ हो गई। अभी बच्चो के एडमिशन का समय है और सभी विद्यालयो और महाविद्यालयो में आधार कार्ड अनिवार्य होने से सभी बच्चे अपना आधार कार्ड बनवाने आ रहे है। उन्होने बताया कि प्रत्येक बच्चो में लगभग ८ से १० मिनिट का समय लगता है। एक दिन में केवल ४० से ५० आधार कार्ड बनाए जाते है। शाम के ६ बजे के बाद यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा सभी सरकारी परिसर में कार्ड बनाने की साईट बंद कर दी जाती है। इसके बाद यदि मशीन संचालित होती है तो कार्यालय इंचार्ज पर कार्रवाई भी हो सकती है।
ग्राहको को हो रही परेशानी
जिन व्यक्तियो को सूचना नहीं होती वो सीधे ही डाकघर चले जाते है। दिव्यांग व्यक्तियो व बुर्जुगों के लिए यह परेशानी का सबब बना हुआ है। उन्हें डाकघर पहुंचने पर वापस निराश जाना पड़ता है। राजस्थान जनसम्पर्क केन्द्र पर भी ग्राहक पहुंच तो जाते है लेकिन कार्यालय में भीड़ के कारण उन्हें घण्टो का इंतजार करना पड़ता है। इसके बावजूद कई बार उसी दिन कार्य नहीं होने पर ग्राहको वापस लौटना पड़ता है।
आधार बनाने के लिए की जाएगी व्यवस्था
डाक में आधार का कार्य करने वाला कर्मचारी राजेन्द्र सिंह कंवर ऑपरेशन होने के कारण अवकाश पर है। कल से कर्मचारी कार्य पर लौट आएंगे। दुसरे कार्यकर्ता के लिए आईडी बनाई जा रही है। परीक्षा ले ली गईहै। आगे २-३ व्यक्तियो की नियुक्ति की जाएगी जिससे ग्राहको के लिए सुविधा बढ़ जाएगी।
सोहनलाल भांबी, कार्यालय अधीक्षक, डाकघर

Published on:
06 Jul 2018 01:22 pm