चित्तौड़गढ़

ज्ञानार्जन के साथ सृजनक्षमता को निखारेगा समर कैंप

राजस्थान पत्रिका के शैक्षिक प्रकोष्ठ पत्रिका इन एजुकेशन (पाई) की ओर से ग्रीष्मावकाश में बच्चों की सृजनात्मक क्षमता निखारने के उद्देश्य से समर कैंप का आगाज गुरूवार को यहां स्टेशन रोड स्थित श्री केसरियाजी जैन गुरुकुल विद्यालय में हुआ।
less than 1 minute read
chittorgarh
ज्ञानार्जन के साथ सृजनक्षमता को निखारेगा समर कैंप



चित्तौडग़ढ़. राजस्थान पत्रिका के शैक्षिक प्रकोष्ठ पत्रिका इन एजुकेशन (पाई) की ओर से ग्रीष्मावकाश में बच्चों की सृजनात्मक क्षमता निखारने के उद्देश्य से समर कैंप का आगाज गुरूवार को यहां स्टेशन रोड स्थित श्री केसरियाजी जैन गुरुकुल विद्यालय में हुआ। कैंप का आगाज अतिरिक्त जिला कलेक्टर मुकेश कलाल ने फीता काट कर किया। कलाल ने समर कैंप का अवलोकन करने हुए इसकी सराहना की एवं कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए इससे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास होता है। ऐसे आयोजन ज्ञानार्जन के साथ सृजनात्मक क्षमता का भी विकास करते है। इसके बाद समर कैंप में दीप प्रज्वलन नगर परिषद सभापति सुशील शर्मा ने किया। शर्मा ने कहा कि इस तरह के कैंप ग्रीष्मावकाश में बच्चों को अपनी रूचियों को पूर्ण करने एवं सीखने का अवसर प्रदान करते है। विशिष्ट अतिथि संस्कार द स्कूल के निदेशक तिलक काबरा,श्रीकालिका ज्ञान केंद्र के निदेशक जितेश श्रीवास्तव, न्यू सीकर एकेडमी के निदेशक डॉ. प्रहलाद शर्मा,श्रीकेसरियाजी जैन गुरुकुल संस्थान के अध्यक्ष रणजीत सिंह नाहर,सचिव नीरव दोशी,प्रिंसिपल सुरेश शर्मा,समाजसेवी एवं उद्योगपति सत्यनारायण विजयवर्गीय थे। अतिथियों का स्वागत राजस्थान पत्रिका के चित्तौडग़ढ़ ब्यूरो प्रभारी निलेश कांठेड़ ने किया। अतिथियों नेे कैंप का अवलोकन भी किया। समर कैंप के आगाज के साथ ही प्रथम चरण में एरोबिक्स, स्पोकन इंग्लिश, व्यक्तित्व विकास, कैलीग्राफी ,ढोलक इंडियन डांस, मैरिज गिफ्ट पैकिंग, स्टिचिंग वैदिक मैथ्स हैंडराईटिंग इम्प्रवूमेन्ट व राजस्थानी डांस शुरू हुए। इन सभी कोर्सेज में प्रवेश जारी है।
ऑन द स्पॉट एडमिशन जारी
समर कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक अभ्यर्थी कैंप स्थल केसरियाजी जैन गुरुकुल में सुबह ७ से ११ बजे तक सम्पर्क कर सकते है। यहां पर ऑनस्पॉट प्रवेश लेकर समर कैंप में शामिल हो सकते है।

Published on:
16 May 2019 11:28 pm
Also Read
View All
स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑटो चालक से लेकर हलवाई तक बन गई चित्तौड़गढ़ पुलिस, भेष बदलकर ऐसे दबोचे आरोपी

Chittorgarh : रावतभाटा में CISF जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली, परमाणु बिजली घर में तैनात था जवान

Rajasthan: पारिवारिक कलह में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति और दूसरी पत्नी की मौत, जिंदगी से जंग लड़ रही तीसरी पत्नी

चित्तौड़गढ़: मां की हत्या की तो बेटे ने ली पिता की जान; 2 पत्नियों के बाद तीसरी संग लिव-इन में था आरोपी