चित्तौड़गढ़

पुलिस ने कार रुकवाकर जांच की तो उड़ गए होश

लोकसभा चुनाव से पूर्व चित्तौडग़ढ़ जिले के भादसोड़ा थाना क्षेत्र के नपानिया गांव स्थित हाईवे से कोटा से उदयपुर जा रही एक लग्जरी कार से नाकांबदी के दौरान चार जनों के कब्जे से 22 लाख 10 हजार रुपए की राशि जब्त की।
less than 1 minute read
chittorgarh
पुलिस ने कार रुकवाकर जांच की तो उड़ गए होश

भादसोड़ा थाना क्षेत्र के नपानिया में नाकाबंदी के दौरान पुलिस की कार्रवाई
भदेसर. लोकसभा चुनाव से पूर्व चित्तौडग़ढ़ जिले के भादसोड़ा थाना क्षेत्र के नपानिया गांव स्थित हाईवे से कोटा से उदयपुर जा रही एक लग्जरी कार से नाकांबदी के दौरान चार जनों के कब्जे से 22 लाख 10 हजार रुपए की राशि जब्त की।
थाना प्रभारी भवानीशंकर जांगिड ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल के निर्देश पर सूचना के आधार पर पुलिस ने चित्तौडग़ढ़-उदयपुर हाईवे पर नपानिया गांव के पास रात्रि में नाकाबंदी की। इसमें स्वयं थानाधिकारी, कांस्टेबल जयदीप, रामफूल, दामोदर ने चित्तौडग़ढ़ की ओर से आ रही कोटा पासिंग एक कार को रोककर तलाशी ली। कार में चार जने सवार थे। कार के पिछले हिस्से में एक लाल बैग रखा था, तलाशी लेने पर बैग में 2 हजार व 500 रुपए के नोटों की गड्डियां मिली।
कार सवारों की मौजूदगी में नोटों की गिनती की गई। इसमें 2 हजार के 692 नोट व 500 के 16 52 नोट कुल 22 लाख 10 हजार रुपए की राशि थी। पूछताछ करने पर कार में सवार लोगों ने अपना नाम मोहम्मद हुसैन पुत्र मोहम्मद हलीम निवासी जमाल रोड छावनी चौक, थाना गुमानपुरा जिला कोटा व वार्ड तीन बमोरी थाना अन्ता जिला बारां निवासी साजिद खां पुत्र मोहम्मद खां, मोहम्मद शफीक पुत्र साजिद खां, मोहम्मद आशिफ पुत्र मोहम्मद शरीफ के कब्जे से कार व राशि बरामद की। पुलिस ने आंचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया। इस सम्बंध में पुलिस ने आयकर विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। इस पर आयकर विभाग की टीम ने पहुंच कर राशि जब्त कर ली।

Published on:
18 Mar 2019 12:53 pm
Also Read
View All
स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑटो चालक से लेकर हलवाई तक बन गई चित्तौड़गढ़ पुलिस, भेष बदलकर ऐसे दबोचे आरोपी

Chittorgarh : रावतभाटा में CISF जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली, परमाणु बिजली घर में तैनात था जवान

Rajasthan: पारिवारिक कलह में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति और दूसरी पत्नी की मौत, जिंदगी से जंग लड़ रही तीसरी पत्नी

चित्तौड़गढ़: मां की हत्या की तो बेटे ने ली पिता की जान; 2 पत्नियों के बाद तीसरी संग लिव-इन में था आरोपी