चित्तौड़गढ़

PM Modi LIVE Updates: पीएम मोदी का सम्बोधन शुरू, यहां देखें सीधा प्रसारण

PM Modi LIVE Updates: कुछ ही देर में चित्तौड़ पहुंचेंगें प्रधानमंत्री, प्रदेश में भरेंगें चुनावी हुंकार
2 min read
modi in chittorhgarh

जयपुर/ चित्तौडग़ढ़/ बाड़मेर।

लोकसभा चुनाव 201 Lok Sabha Election 2019 2019 ) के मद्देनज़र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Prime Minis Narendra Modi Modi ) रविवार और राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगें। पीएम मोदी के प्रदेश में इस बार के चुनावी प्रचार का आगाज़ चित्तौड़गढ़ के इंदिरा गांधी स्टेडियम की जनसभा से होगा। राजनीतिक दृष्टि से इस सभा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सभा में प्रधानमंत्री के साथ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया भी मौजूद रहेंगे। सभा स्थल को एसपीजी के निर्देशन में पुलिस ने सुरक्षा घेरे में ले लिया है। सुरक्षा के लिए दो हजार से अधिक पुलिसकर्मी व अधिकारी तैनात किए गए है।

भाजपा ने सभा को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। सभा की तैयारियों की समीक्षा के लिए शनिवार को उप प्रतिपक्ष नेता राजेन्द्रसिंह राठौड़ व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सतीश पूनिया चित्तौडग़ढ़ पहले ही पहुंच गए। भाजपा नेताओं ने दावा किया है कि सभा में एक लाख से अधिक लोगों की मौजूदगी रहेगी।

साढ़े पांच वर्ष बाद आ रहे मोदी
मोदी चित्तौडग़ढ़ में इससे पहले 24 नवंबर 2013 को विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए आए थे। उस समय भाजपा के पीएम पद के प्रत्याशी के रूप में इंदिरा गांधी स्टेडियम में ही करीब 36 मिनट तक जनसभा को संबोधित किया था। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार चित्तौड़गढ़ आएंगे। ऐसे में जिले के लोगों में भी इस दौरे को लेकर उत्सुकता है।

बाड़मेर में भी होगी सभा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को बाड़मेर आएंगे। यहां आदर्श स्टेडियम में चुनावी सभा को शाम करीब 4.10 बजे संबोधित कर दिल्ली लौटेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री चित्तौडग़ढ़ में चुनावी सभा को संबोधित कर विमान से उत्तरलाई वायुसेना स्टेशन पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से बाड़मेर में सभा स्थल आदर्श स्टेडियम आएंगे। प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी, पूर्व मंत्री राजेन्द्र गहलोत, प्रतिपक्ष के उपनेता राजेन्द्रसिंह राठौड़ शनिवार को यहां पहुंचे हैं।

Published on:
21 Apr 2019 01:18 pm
Also Read
View All
स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑटो चालक से लेकर हलवाई तक बन गई चित्तौड़गढ़ पुलिस, भेष बदलकर ऐसे दबोचे आरोपी

Chittorgarh : रावतभाटा में CISF जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली, परमाणु बिजली घर में तैनात था जवान

Rajasthan: पारिवारिक कलह में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति और दूसरी पत्नी की मौत, जिंदगी से जंग लड़ रही तीसरी पत्नी

चित्तौड़गढ़: मां की हत्या की तो बेटे ने ली पिता की जान; 2 पत्नियों के बाद तीसरी संग लिव-इन में था आरोपी