चित्तौड़गढ़

सांवलियाजी के भंडार से निकला रिकॉर्ड तोड़ चढ़ावा, सोने-चांदी सहित इतना आया कैश

Sanwaliya Seth Temple: विख्यात कृष्ण धाम भगवान श्रीसांवलिया सेठ मंदिर के भंडार के नोटों के चौथे चरण की गणना के बाद कुल 13 करोड़ 92 लाख से ज्यादा की राशि निकली है। मंदिर कार्यालय में भेंट स्वरूप 3 करोड़ 33 लाख की राशि अलग से प्राप्त हुई है।
less than 1 minute read
sanwaliya_seth_chittorgarh.jpg

Sanwariya Seth Temple: विख्यात कृष्ण धाम भगवान श्रीसांवलिया सेठ मंदिर के भंडार के नोटों के चौथे चरण की गणना के बाद कुल 13 करोड़ 92 लाख से ज्यादा की राशि निकली है। मंदिर कार्यालय में भेंट स्वरूप 3 करोड़ 33 लाख की राशि अलग से प्राप्त हुई है।

इस प्रकार कुल 17 करोड़ 19 लाख 31 हजार 800 रुपए की राशि प्राप्त हुई है। भंडार की गणना के चौथे चरण में शुक्रवार को 17 लाख 92 हजार 800 रुपए प्राप्त हुए। इससे पूर्व तीसरे चरण की गणना से 1 करोड़ 32 लाख 63 हजार रुपए, दूसरे चरण की गणना से 5 करोड़ 58 लाख 30 हजार रुपए तथा प्रथम दिन की गणना से 6 करोड़ 77 लाख 46 हजार रुपए प्राप्त हुए थे।
यह भी पढ़ें : Viral Video: सोशल मीडिया पर किरोड़ी लाल मीणा का 30 सेकंड का ये वीडियो वायरल

भण्डार व भेंट कक्ष की कुल राशि 17 करोड़ 19 लाख 31 हजार 800 रुपए हैं। इस मौके पर मन्दिर मंडल अध्यक्ष भैरुलाल गुर्जर, सदस्य संजय कुमार मण्डोवरा, अशोक शर्मा, भैरूलाल सोनी, बैंककर्मी आदि मौजूद रहे।

आधा किलो से अधिक सोना भी मिला
भंडार से सोना 552 ग्राम, चांदी 16 किलो 670 ग्राम एवं मन्दिर कार्यालय भेंट कक्ष से प्राप्त सोना 107 ग्राम तथा चांदी 40 किलो 425 ग्राम 900 मिली ग्राम है। वहीं, भेंट कक्ष में ऑनलाइन 3 करोड़ 33 लाख रुपए प्राप्त हुए।

Published on:
16 Dec 2023 05:28 pm