Good News For Farmers : अब किसान ऋण का भुगतान बिना ब्याज दिए कर सकेंगे। क्या है इसकी अंतिम तारीख, पूरी खबर नीचे पढ़ें।
सरकार ने खरीफ सीजन में सहकारी समितियों के माध्यम से लिए गए ब्याज मुक्त अल्पकालीन सहकारी फसली ऋण की भुगतान अवधि बढ़ाकर 30 जून कर किसानों को राहत दी है।
चित्तौडग़ढ़ सहित प्रदेशभर में किसान खरीफ सीजन के दौरान फसलों में नुकसान के चलते 31 मार्च तक सहकारी ऋण का भुगतान नहीं कर पाए थे। भारतीय किसान संघ ऐसे किसानों के लिए ऋण भुगतान की अवधि बढ़ाने की लगातार मांग कर रहा था। सगठन की ओर से प्रदेश सरकार को पत्र भी लिखे गए थे।
सरकार की ओर से ब्याज मुक्त सहकारी फसली ऋण भुगतान की अवधि को बढ़ाया गया है। किसान 31 मार्च तक ऋण का भुगतान नहीं कर पाए थे। इससे ऋण पर ब्याज लगने व ऋण खाते ओवरड्यू होने का खतरा हो गया था। इस छूट से किसानों को राहत मिलेगी।