
चित्तौड़गढ़ एसीबी की गिरफ्त में रिश्वत लेने वाले ग्राम विकास अधिकारी व कनिष्ठ सहायक (लाल गोले)। फोटो पत्रिका
चितौडगढ़। जिले की ग्राम पंचायत सिंहपुर के ग्राम विकास अधिकारी एवं कनिष्ठ सहायक को चित्तौडगढ़ एसीबी ने 70 हजार रुपए नगद व 1.40 लाख रुपए का चैक सहित 2.10 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। रिश्वत 2025 के 7 बिलों का ऑनलाइन फिडिंग के भुगतान करने की एवज में मांगी गई थी।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चित्तौडगढ़ को एक शिकायत मिली। इसमें बताया कि ग्राम पंचायत सिंहपुर पंचायत समिति कपासन के ग्राम विकास अधिकारी पारस राम विश्नोई एवं कनिष्ठ सहायक बाबू लाल शर्मा की ओर से परिवादी द्वारा ग्राम पंचायत सिंहपुर के अन्तर्गत विकास कार्यों के तहत 12.80 लाख के कार्य करवाए। परिवादी फर्म के माह मई व जून 2025 के 7 बिलों का ऑनलाइन फिडिंग कर भुगतान करने की एवज में 2.10 लाख की रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
उक्त शिकायत पर एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो चित्तौडगढ़ के उपअधीक्षक हरिश्चन्द्र सिंह के नेतृत्व में ट्रेप कार्रवाई की गई। इसमें ग्राम विकास अधिकारी पारस राम विश्नोई एवं कनिष्ठ सहायक बाबूलाल शर्मा को परिवादी से 70 हजार रुपए नगद व 1.40 लाख का चैक सहित कुल 2.10 लाख की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस राजेश सिंह के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्रवाई जारी है। एसीबी की ओर से मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।
Updated on:
05 Feb 2026 06:53 pm
Published on:
05 Feb 2026 06:53 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
