चित्तौड़गढ़

Sanwariya Seth Temple: सांवलिया सेठ मंदिर में इस बार टूटे रिकॉर्ड, भंडार में निकली करोड़ों की नगद राशि

राजस्थान के प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर के दानपात्र से निकली भेंट राशि की गणना जारी है। गुरुवार को पांचवें चरण की गणना में तीन करोड़ 51 लाख 29 हजार 500 रुपए की गणना हुई। पांचों चरणों की कुल राशि 25 करोड़ 47 लाख 74 हजार 500 रुपए की गणना हुई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Dec 2024, 8:27 PM IST
sanwariya seth temple

चित्तौड़गढ़। राजस्थान के प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर के दानपात्र से निकली भेंट राशि की गणना जारी है। गुरुवार को पांचवें चरण की गणना में तीन करोड़ 51 लाख 29 हजार 500 रुपए की गणना हुई। पांचों चरणों की कुल राशि 25 करोड़ 47 लाख 74 हजार 500 रुपए की गणना हुई। शुक्रवार को ऑनलाइन, भेंट कक्ष व दानपात्र से निकले सोना-चांदी के चढ़ावे का तौल होगा। बता दें, इस बार दो माह के भंडार की गणना की जा रही है।

पहले चरण में 11 करोड़ 34 लाख 75 हजार रुपए दूसरे चरण में तीन करोड़ 60 लाख और तीसरे चरण की गिनती में 4 करोड़ 27 लाख 80 हजार रुपए के नोटों की गिनती हुई हैं। बुधवार को चोथे चरण कि गणना से प्राप्त राशि 02 करोड़ 73 लाख 90 हजार हुई ,गुरुवार को पांचवां चरण कि गणना में राशि 03 करोड़ 51 लाख 29 हजार 500 रुपए कि गणना हुई। पांचों चरणों कि राशि 25 करोड़ 47 लाख 74 हजार 500 रुपए हुए। शुक्रवार को ऑनलाइन, भेंट कक्ष और दानपात्र से निकले सोना-चांदी के चढ़ावे का तौल होगा।

गणना के दौरान सांवलियाजी मंडल अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, सदस्य संजय मंडोवरा, भेरूलाल सोनी, अशोक शर्मा, श्रीलाल पाटीदार, ममतेश शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिवशंकर पारिक, प्रसासनिक अधिकारी द्वितीय नंदकिशोर टेलर, सुरक्षा प्रभारी भेरूगिरी गोस्वामी, सहायक बिहारीलाल गुर्जर, संपदा सहायक प्रभारी राधेश्याम अहीर, संस्थापन अधिकारी लेहरीलाल गाडरी, मन्दिर प्रभारी राजेंद्र शर्मा, स्टोर प्रभारी मनोहरलाल चौबीसा, गुलाबसिंह राजपूत, सुरक्षा सहायक भारत सिंह एवं बैंक कर्मचारी व मन्दिर मंडल कर्मचारी मौजूद थे।

Updated on:
5 Dec 2024, 8:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chittorgarh: ‘अब कभी घर नहीं लौटेंगे पापा’, हादसे ने छीना 2 मासूमों के सिर से पिता का साया, अंतिम विदाई में रो पड़ा पूरा गांव

चित्तौड़गढ़: चुनावी रंजिश में बीजेपी जिला मंत्री पर लाठी-सरियों से हमला, सिर में गंभीर चोट; 8 लोगों पर FIR

चित्तौड़गढ़ में सरपंच चुनाव परिणाम आते ही बवाल: हार के बाद पोलिंग पार्टी पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं; कमरों में छिपकर बचाई जान

Dhanteras Special : चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ में अनोखा चलन, नई लाल पोथी की शुरुआत ‘सेठजी’ के नाम से करते हैं व्यापारी

राजस्थान की इस ग्राम पंचायत में लगातार 7वीं बार बिना इलेक्शन बना सरपंच, सभी वार्ड पंच भी सर्वसम्मति से चुने गए