चित्तौड़गढ़

श्रमदान कर दिया जल बचानेे का संदेश

मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तहत जल स्वावलम्बन सप्ताह में जिला स्तरीय कार्यक्रम शुक्रवार को निम्बाहेड़ा पंचायत समिति की गादोला ग्राम पंचायत में हुआ।
2 min read
chittorgarh
गादोला ग्राम पंचायत में बावडी के जीर्णाेद्वार के तहत श्रमदान करते यूडीएच मंत्री, जिला कलक्टर व अन्य।



चित्तौडग़ढ़. मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तहत जल स्वावलम्बन सप्ताह में जिला स्तरीय कार्यक्रम शुक्रवार को निम्बाहेड़ा पंचायत समिति की गादोला ग्राम पंचायत में हुआ। यहां बावड़ी जीर्णोद्धार कार्य के तहत नगरीय विकास एवं स्वायत शासन मंत्री श्रीचन्द्र कृपलानी, जिला प्रभारी सचिव नवीन महाजन, जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह, जिला प्रमुख लीला जाट, प्रधान यशेदाा मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों ने सामूहिक श्रमदान किया।
श्रमदान के बाद आयोजित समारोह में मंत्री कृपलानी ने कहा कि जिस बावड़ी में श्रमदान किया है वह लगभग 400 साल पुरानी है। पुराने जमाने में जल का मुख्य स्त्रोत कुएं बावडिय़ा ही हुआ करती थी। इनकी देखभाल की जरूरत है। अभियान के तहत पुराने कुए, बावडिय़ों का जीर्णोंद्वार किया जा रहा है ताकि पानी की कमी को दूर किया जा सके।
जिला कलक्टर इन्द्रजीतसिंह ने कहा कि जल संरक्षण कार्यों से जल का स्तर बढ रहा है लेकिन हमें जल के संरक्षण का संदेश गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचाना होगा तभी यह अभियान सफल होगा। जिला प्रमुख लीला जाट नेे कहा कि गांव का पानी गांव में एवं खेत का पानी खेत में रहे इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार एवं प्रशासन की मंशा है कि लोग पानी के महत्व को समझें, इसे व्यर्थ नहीं बहाएं। प्रधान मीणा ने आभार जताया। समारोह में अभियान के अन्तर्गत तृतीय चरण में जन सहयोग देने वाली संस्थाओं एवं भामाशाहों का सम्मान किया गया। मंत्री कृपलानी, प्रभारी सचिव महाजन, जिला कलक्टर, जिला प्रमुख आदि ने प्रशस्ति पत्र देकर इनका सम्मान किया।

तृतीय चरण में दस लाख रुपए का अंशदान
निम्बाहेड़ा. मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन सप्ताह के तहत गादोला पंचायत में तृतीय चरण में नगरीय विकास मंत्री श्रीचन्द कृपलानी, प्रभारी सचिव नवीन महाजन, जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह, जिला प्रमुख लीला जाट की उपस्थिति में बावड़ी रिनोवेशन कार्य शुरू किया गया।
इसमें जेके सीमेन्ट के पदाधिकारी व श्रमिकों ने श्रमदान कर जल संचयन व पेयजल आपूर्ति के केन्द्रों की स्वच्छता और पारम्परिक संसाधनों का महत्व ग्रामवासियों को समझाते हुए जन सामुदायिक भावना से इसे पुन: पुर्नजीवित कर उचित जल प्रबन्धन की जानकारी दी। इस दौरान जेके सीमेंट ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तृतीय चरण में दस लाख रुपए का अंशदान यूनिट हेड एस के राठौड़, महाप्रबन्धक आई आर दिलीप सिंह कृष्णावत ने सौंपा। शैलेष चौबीसा ने बताया कि जल स्वावलम्बन अभियान के पूर्व चरणों में अब तक 33 लाख रुपए का अंशदान दिया गया है।
इधर, नरेगा संविदा कार्मिक संघ के प्रदेश व्यापी आह्वान पर पंचायत समिति परिसर में अनिश्चितकालीन धरना 40वें दिन भी जारी रहा। संघ की ओर से जिला महासचिव शिवलाल सुथार के नेतृत्व में स्वायत शासन मंत्री श्रीचन्द कृपलानी को मांगों को लेकर जन सुनवाई में ज्ञापन दिया गया।

Published on:
09 Jun 2018 05:31 pm
Also Read
View All
स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑटो चालक से लेकर हलवाई तक बन गई चित्तौड़गढ़ पुलिस, भेष बदलकर ऐसे दबोचे आरोपी

Chittorgarh : रावतभाटा में CISF जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली, परमाणु बिजली घर में तैनात था जवान

Rajasthan: पारिवारिक कलह में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति और दूसरी पत्नी की मौत, जिंदगी से जंग लड़ रही तीसरी पत्नी

चित्तौड़गढ़: मां की हत्या की तो बेटे ने ली पिता की जान; 2 पत्नियों के बाद तीसरी संग लिव-इन में था आरोपी