चित्तौड़गढ़

Shri Sanwariya Seth Temple: सांवरिया सेठ के भंडारे से निकला 16 करोड़ 98 लाख 80 हजार 926 रुपए का चढ़ावा, 1 किलो से ज्यादा आया सोना

Shri Sanwariya Seth Temple: दान में कुल एक किलोग्राम से अधिक सोना व 88 किलोग्राम से अधिक चांदी भी प्राप्त हुई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Oct 2024, 1:38 PM IST
Feature image
Shri Sanwariya Seth Temple

Shri Sanwariya Seth Temple: प्रख्यात कृष्णधाम श्रीसांवलियाजी में भगवान सांवरा सेठ के भंडार की गणना के अन्तिम चरण में सोमवार को 30 लाख 30 हजार 53 रुपए की गणना की गई। इस प्रकार भंडार से कुल 16 करोड़ 98 लाख 80 हजार 926 रुपए प्राप्त हुए हैं।

इनमें से भंडार से 13 करोड़ 34 लाख 79 हजार 553 रुपए व ऑनलाइन एवं भेंट कक्ष से 3 करोड़ 64 लाख 1 हजार 373 रुपए प्राप्त हुए हैं। इसी प्रकार दान में कुल एक किलोग्राम से अधिक सोना व 88 किलोग्राम से अधिक चांदी भी प्राप्त हुई है। भंडार से 862 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना व 36 किलो 15 ग्राम चांदी प्राप्त हुई। वहीं, भेंट कक्ष में 195 ग्राम सोना व 52 किलो 662 ग्राम चांदी प्राप्त हुई।

सांवरिया सेठ के क्यों आता है इतना चढ़ावा?

सांवरिया सेठ के हमेशा इतना चढ़ावा आता है इसके पीछे कई मान्यता है। जैसे की सांवलिया सेठ को अपना बिज़नेस पार्टनर बनाने वाले भक्त व्यापारियों को व्यपार में बहुत लाभ होता है। ऐसे में वे भगवान को पार्टनर बनाकर उनका हिस्सा चढ़ाने यहां आते हैं। इसके साथ ही भंडारे में से सोना-चांदी और नोट के अलावा चिठ्ठीयां भी निकलती हैं। भक्त इसे मन्नत मांगने की भंडारे में डालते हैं। सांवलिया सेठ की ख्याति पूरे देश में है ऐसे में गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के बड़े-बड़े व्यापारी भी यहां दर्शन के लिए आते हैं।

Updated on:
24 Oct 2024, 1:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chittorgarh: ‘अब कभी घर नहीं लौटेंगे पापा’, हादसे ने छीना 2 मासूमों के सिर से पिता का साया, अंतिम विदाई में रो पड़ा पूरा गांव

चित्तौड़गढ़: चुनावी रंजिश में बीजेपी जिला मंत्री पर लाठी-सरियों से हमला, सिर में गंभीर चोट; 8 लोगों पर FIR

चित्तौड़गढ़ में सरपंच चुनाव परिणाम आते ही बवाल: हार के बाद पोलिंग पार्टी पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं; कमरों में छिपकर बचाई जान

Dhanteras Special : चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ में अनोखा चलन, नई लाल पोथी की शुरुआत ‘सेठजी’ के नाम से करते हैं व्यापारी

राजस्थान की इस ग्राम पंचायत में लगातार 7वीं बार बिना इलेक्शन बना सरपंच, सभी वार्ड पंच भी सर्वसम्मति से चुने गए