चित्तौड़गढ़

600 गायों को कत्ल करने ले जा रहे थे…. हाइवे पर खडे़ 46 ट्रकों से तिरपाल हटाया तो रौंगटे खड़े हो गए.. ऐसी हालत में मिली गायें

Rajasthan Big News: उनको वहां जाकर काबू किया गया। कुछ 46 ट्रकों से करीब छह सौ गौवंश बरामद किया गया है। घुटन और दर्द के कारण कई गायों की मौत भी हो गई है।

less than 1 minute read

Rajasthan Big News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। युवाओं की सूझबूझ से ट्रकों में ठूंसकर भरे हुए गौवंश को छुड़ाया गया है। इनको कत्लखाने ले जाए जाने की सूचना मिली थी। करीब तीस ट्रकों को एक जगह पर और बाकि करीब 16 ट्रकों को कुछ किलोमीटर दूरी से बरामद किया गया है। पुलिस को इसकी जानकारी दी गई है और पुलिस चालकों से पूछताछ कर रही है। कुछ ट्रकों के चालक फरार हो जाने के बारे में जानकारी मिली रही है।

गौ रक्षकों को मिली थी सूचना, उसके बाद घेर लिए थे ट्रक

दरअसल शंभूपुरा इलाके से होकर कुछ ट्रकों के देर रात गुजरने की जानकारी गौ रक्षकों को मिली। आसपास के कई गावों के युवाओं ने हाइवे पर घेराबंदी कर ली और ट्रकों को रोक लिया। तिरपाल से ढके हुए इन ट्रकों को खोला गया तो उनमें से दुर्गंध आ रही थी। पूरा तिरपाल हटाया गया तो पता चला कि गायों को ठूंसकर भरा गया था।

घुटन और दर्द के कारण गई गायों की चली गई जान

उसके बाद सावा, सामरी, शंभूपुरा, घटियावली आदि कई गावों से और युवा वहां आ गए। शंभूपुरा में करीब तीस से ज्यादा ट्रकों को रोका गया। उसके बाद भी करीब पंद्रह ट्रक गंगरार की ओर दौड़ गए। उनको वहां जाकर काबू किया गया। कुछ 46 ट्रकों से करीब छह सौ गौवंश बरामद किया गया है। घुटन और दर्द के कारण कई गायों की मौत भी हो गई है। शंभूपुरा पुलिस ने तमाम ट्रकों को जब्त किया है। हांलाकि इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस पर भी संदेह जा रहा है।

Updated on:
21 Apr 2024 12:15 pm
Published on:
21 Apr 2024 12:11 pm
Also Read
View All
चित्तौड़गढ़ के स्कूल में मौत का जाल: बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं हटाए बिजली के तार, स्पार्किंग से मचा हड़कंप

मेवाड़ की बल्ले-बल्ले! उदयपुर से अहमदाबाद के बीच वंदे भारत की सौगात, अब सिर्फ 4.5 घंटे में पूरा होगा सफर

चित्तौड़गढ़ की फैक्ट्री में ब्लास्ट, 500 मीटर दूर गिरे बॉयलर के पार्ट्स; 5KM तक धमाके की गूंज से दहशत में आए लोग

Chittorgarh Congress: चित्तौड़गढ़ कांग्रेस में गुटबाजी, आंजना और जाड़ावत गुट आमने-सामने, पंचायत चुनाव में लग सकता है झटका!

राजस्थान में यहां जाट समाज ने प्री-वेडिंग और फिजूलखर्ची पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइन

अगली खबर