चित्तौड़गढ़

कहां पर बाड़े में पकड़ा ढाई करोड़ का डोडा चूरा

एसओजी की टीम ने चित्तौडग़ढ़ जिले में बड़ीसादड़ी के उम्मेदपुरा गांव में सोमवार को एक बाड़े पर छापा मारकर वहां से 26.55 क्ंिवटल अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। इसकी कीमत करीब ढाई करोड़ रूपए बताई गई है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
less than 1 minute read
chittorgarh
कहां पर बाड़े में पकड़ा ढाई करोड़ का डोडा चूरा


चित्तौडग़ढ़ एसओजी की टीम ने चित्तौडग़ढ़ जिले में बड़ीसादड़ी के उम्मेदपुरा गांव में सोमवार को एक बाड़े पर छापा मारकर वहां से 26.55 क्ंिवटल अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। इसकी कीमत करीब ढाई करोड़ रूपए बताई गई है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस महानिदेशक एटीएस एवं एसओजी ने बताया कि प्रदेश के सीमावर्ती जिले चित्तौडग़ढ़ व प्रतापगढ़ में अफीम की फसल तैयार होने के साथ ही अफीम व डोडा चूरा की तस्करी शुरू हो जाती है। इसकी रोकथाम के मद्देनजर एसओजी जयपुर से पुलिस निरीक्षक सूर्यवीर सिंह राठौड़ के नेतृृत्व में टीम चित्तौडग़ढ़ व प्रतापगढ के लिए रवाना की गई। इस टीम ने एसओजी चौकी उदयपुर से पुलिस निरीक्षक अब्दुल रहमान को साथ लेकर चित्तौडग़ढ़ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के सम्बन्ध मे आसूचना संकलन कर बड़ीसादड़ी क्षेत्र के उम्मेदपुरा गांव में सोमवार को एक बाड़े पर छापा मारकर वहां रखा २६.५५ क्ंिवटल डोडा चूरा बरामद किया। इस संबंध में उम्मेदपुरा निवासी कैलाश (३१) पुत्र धनराज धाकड़ व ईश्वर (२६) पुत्र भंवरलाल धाकड़ को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के खिलाफ अवैध रूप से डोडा चूरा भण्डारण करने पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत एसओजी जयपुर ने प्रकरण दर्ज किया है। एसओजी ने आरोपियों के यहां से दो कार व दो जीप, डोडा चूरा पीसने की मशीन व तोलने के उपकरण तथा ५० हजार ५५० रूपए बरामद किए हैं।
इस टीम ने की कार्रवाई
कार्रवाई करने वाली टीम में पुलिस निरीक्षक सूर्यवीरसिंह एसओजी जयपुर, पुलिस निरीक्षक अब्दुल रहमान एसओजी चौकी उदयपुर, उप निरीक्षक सुबोध जांगिड़, गोपाललाल, सिपाही हनुमान, विनोद, कैलाशचन्द्र, सुशील कुमार, जितेन्द्रसिंह, सुरेन्द्रसिंह, भूपेन्द्रसिंह, देवेन्द्रसिंह, प्रदीप व पवन कुमार शामिल थे।

Updated on:
22 Apr 2019 11:08 pm
Published on:
22 Apr 2019 11:08 pm
Also Read
View All
स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑटो चालक से लेकर हलवाई तक बन गई चित्तौड़गढ़ पुलिस, भेष बदलकर ऐसे दबोचे आरोपी

Chittorgarh : रावतभाटा में CISF जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली, परमाणु बिजली घर में तैनात था जवान

Rajasthan: पारिवारिक कलह में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति और दूसरी पत्नी की मौत, जिंदगी से जंग लड़ रही तीसरी पत्नी

चित्तौड़गढ़: मां की हत्या की तो बेटे ने ली पिता की जान; 2 पत्नियों के बाद तीसरी संग लिव-इन में था आरोपी