चित्तौड़गढ़

सैनिक स्कूल: इंडोर गेम्स में ‘कुश हाउस’ बना ओवरऑल चैम्पियन

चित्तौडगढ़़. सैनिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत चल रही तीन दिवसीय इंटर हाउस इंडोर गेम्स प्रतियोगिता का शुक्रवार को इंडोर स्टेडियम में समापन हुआ। सभी स्पर्धाओं में सर्वाधिक अंक हासिल कर कुश…
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 5:20 PM IST
chittorgarh News

चित्तौडगढ़़. सैनिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत चल रही तीन दिवसीय इंटर हाउस इंडोर गेम्स प्रतियोगिता का शुक्रवार को इंडोर स्टेडियम में समापन हुआ। सभी स्पर्धाओं में सर्वाधिक अंक हासिल कर कुश हाउस ने ओवरऑल चैम्पियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि हमीर हाउस दूसरे और सांगा हाउस तीसरे स्थान पर रहा।

जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया, उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल ईशा ठकराल एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी. श्रीकुमार के निर्देशन में आयोजित स्पर्धा में नौ सदनों के कैडेट्स ने दमखम दिखाया। विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया।

इन्होंने जीते स्वर्ण पदक

शतरंज: बालक जूनियर वर्ग में हर्षराज सिंह झाला बादल हाउस, सीनियर में नमन कुमार प्रताप हाउस, बालिका जूनियर में अतुल्य जसवाल तथा सीनियर में यशिता कुमारी विजेता रहे।

कैरम: बालक जूनियर में मनीष बाजिया व सीनियर में सिद्धार्थ दोनों कुश हाउस, जबकि बालिका जूनियर में अंकिता और सीनियर में रोनिका ने स्वर्ण पदक जीता।

टेबल टेनिस: बालक जूनियर में जैनम टौंक व सीनियर में आरव जानू दोनों हमीर हाउस, बालिका जूनियर में दीपिका एवं सीनियर में गुलशन कुमारी प्रथम रहीं।

बैडमिंटन सिंगल्स: बालक जूनियर में दिव्यराज सांगा हाउस, सीनियर में आर्यन सिंह कुश हाउस, बालिका जूनियर में अक्षिता व सीनियर में रुतवी द्विवेदी ने बाजी मारी।

बैडमिंटन डबल्स: बालक जूनियर में जीतू व एल्विस नर्जरी सांगा हाउस तथा सीनियर वर्ग में अक्षय जोशी व योगेश (कुश हाउस) स्वर्ण पदक विजेता बने।

Updated on:
28 Nov 2026, 5:20 PM IST
Published on: