चित्तौड़गढ़

फूल देकर बोला, जीवन रक्षा के लिए जरूरी है हेलमेट

चित्तौडग़ढ़ यातायात पुलिस हेलमेट की अनिवार्यता को लेकर बुधवार से अभियान चलाने जा रही है, इससे एक दिन पहले मंगलवार को पुलिस अधिकारियों ने दुपहिया वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर हेलमेट के उपयोग से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी देकर प्रोत्साहित किया।
less than 1 minute read
chittorgarh
फूल देकर बोला, जीवन रक्षा के लिए जरूरी है हेलमेट

चित्तौडग़ढ़ यातायात पुलिस हेलमेट की अनिवार्यता को लेकर बुधवार से अभियान चलाने जा रही है, इससे एक दिन पहले मंगलवार को पुलिस अधिकारियों ने दुपहिया वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर हेलमेट के उपयोग से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी देकर प्रोत्साहित किया।
पुलिस उप अधीक्षक ऋषिकेश मीणा, कोतवाल गजेन्द्रसिंह व पुलिस की यातायात शाखा के प्रभारी मदनलाल ने मंगलवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर दुपहिया वाहन चालकों को गुलाब के फूल दिए और उन्हें वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। वाहन चालकों को हेलमेट के उपयोग से होने वाले फायदों के बारे में बताया गया। क्यों कि दुर्घटना की स्थिति में मौत का सबसे बड़ा कारण सिर में चोट लगने से होना सामने आया है।
पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल के निर्देश पर बुधवार से जिला मुख्यालय पर यातायात पुलिस की ओर से हेलमेट की अनिवार्यता को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा नाबालिग वाहन चलाते पाए जाने पर उनके अभिभावकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यातायात नियमों की पालना करवाने के लिए सड़क पर अवैध रूप से खड़े लॉरी चालकों व अतिक्रर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को वाहन चालकों से समझाइश के दौरान यातायात पुलिस कर्मी हाथों में हेलमेट पहनिए, सुरक्षित चलिए, आपकी सुरक्षा हमारा संकल्प तथा जो हेलमेट से दोस्ती तोड़ेगा, वो जल्दी दुनिया छोड़ेगा जैसे नारे लिखी तख्तियां व बैनर लिए हुए दिखे।

Published on:
02 Apr 2019 11:11 pm
Also Read
View All
स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑटो चालक से लेकर हलवाई तक बन गई चित्तौड़गढ़ पुलिस, भेष बदलकर ऐसे दबोचे आरोपी

Chittorgarh : रावतभाटा में CISF जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली, परमाणु बिजली घर में तैनात था जवान

Rajasthan: पारिवारिक कलह में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति और दूसरी पत्नी की मौत, जिंदगी से जंग लड़ रही तीसरी पत्नी

चित्तौड़गढ़: मां की हत्या की तो बेटे ने ली पिता की जान; 2 पत्नियों के बाद तीसरी संग लिव-इन में था आरोपी