चित्तौड़गढ़

पथ संचलन निकाल छात्राओं ने दिया देशभक्ति का संदेश

नेताजी सुभाषचन्द्र्र बोस की जयंती पर विद्या भारती संस्थान चित्तौडग़ढ़ की ओर से संचालित विद्या निकेतन स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से पथ संचलन निकाला गया।
2 min read
chittorgarh
पथ संचलन निकाल छात्राओं ने दिया देशभक्ति का संदेश


चित्तौडग़ढ़. नेताजी सुभाषचन्द्र्र बोस की जयंती पर विद्या भारती संस्थान चित्तौडग़ढ़ की ओर से संचालित विद्या निकेतन स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन सुबह ११.३० बजे शुरू हुआ। इसमें विद्यालय का बैण्ड देशभक्ति की धुन का जयघोष करते हुए चल रहे थे तो विद्यार्थी कदम से कदम मिलाते हुए आगे बढ़ते रहे। पथ संचलन कीरखेड़ा मुख्य मार्ग, आशापुरा, शिवलोक कॉलोनी आदि क्षेत्रों से गुजरा। पथ संचलन में शामिल विद्यार्थियों का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।
जयघोष के साथ निकाला पथ संचलन
कपासन. सुभाषचन्द्र बोस जयंती पर आदर्श विद्या निकेतन के भैया बहिनों ने पथ संचलन किया। मुख्य अतिथि सांसद सीपी जोशी ने झंडी दिखाकर पथ संचलन को रवाना किया। डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट ने भी विचार व्यक्त किए। संचलन में सुभाष बोस, भारत माता, विवेकानन्द की जीवन्त झंाकियों के विभिन्न राज्यों की वेषभूषा का दल एवं झंासी की रानियों का दल आकर्षणका केन्द्र रहा। संचलन में तीन घोष दल थे। तीनों घोष में 120 घोष वादकों के वादन से वातावरण गूंज उठा। नगर के मुख्य सभी मार्गों पर रंगोली, तोरणद्वार, पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
पथ संचलन निकाला
राशमी. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आदर्श विद्या निकेतन की ओर से कस्बे में पथ संचलन निकाला गया विद्यालय के प्रधानाचार्य राजमल श्रोत्रिय ने बताया कि पथ संचलन लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुरू हुआ पथ संचलन का कस्बे में ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पथ संचलन में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, सुभाषचंद्र बोस, भगतसिंह, स्वामी विवेकानंद की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। कस्बे के प्रमुख मार्गो से होते हुए पथ संचलन विद्यालय पहुंच संपन्न हुआ।
भूपालसागर. नगर में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती पर पथ संचलन निकाला। आदर्श विद्या निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय की ओर से पथ संचलन निकाला। संघ से जुडे लीलाधर जोशी, प्रधानाचार्य प्रहलाद ङ्क्षसह चारण ने पताका लहराकर पथ संचलन को रवाना किया। लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पथ संचलन श्रीकरेड़ा पाश्र्वनाथ मन्दिर पर सम्पन्न हुआ। संचलन के समापान पर प्रधानाचार्य चारण ने आभार जताया।

Updated on:
25 Jan 2019 11:58 pm
Published on:
25 Jan 2019 11:58 pm
Also Read
View All
स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑटो चालक से लेकर हलवाई तक बन गई चित्तौड़गढ़ पुलिस, भेष बदलकर ऐसे दबोचे आरोपी

Chittorgarh : रावतभाटा में CISF जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली, परमाणु बिजली घर में तैनात था जवान

Rajasthan: पारिवारिक कलह में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति और दूसरी पत्नी की मौत, जिंदगी से जंग लड़ रही तीसरी पत्नी

चित्तौड़गढ़: मां की हत्या की तो बेटे ने ली पिता की जान; 2 पत्नियों के बाद तीसरी संग लिव-इन में था आरोपी