बुलंदशहर

शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपित शिक्षक हिरासत में

मांगरोल स्थित सरकारी विद्यालय में अध्यापक द्वारा दसवीं की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए परिजनों व ग्रामीणों ने विद्यालय पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा आरोपित अध्यापक को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपित अध्यापक से पूछताछ कर रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Sep 2016, 1:10 PM IST
Feature image

मांगरोल स्थित सरकारी विद्यालय में अध्यापक द्वारा दसवीं की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए परिजनों व ग्रामीणों ने गुरुवार को विद्यालय पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा आरोपित अध्यापक को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपित अध्यापक से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार शिक्षक अशोक जायसवाल पिछले कई दिनों से दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। छात्रा ने घर जाकर इस बारे में परिजनों को बताया। घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर प्रदशज़्न किया।

आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार करने की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा आरोपित शिक्षक को हिरासत में लिया। पुलिस आरोपित शिक्षक से पूछताछ कर रही है।

Published on: