चित्तौड़गढ़

घर में घुसकर गर्भवती महिला से किसने की मारपीट की उसका गर्भ गिर गया

चित्तौडग़ढ़ थाना क्षेत्र के एडिया का झोपड़ा में 25 दिन पूर्व सात-आठ महिलाओं ने घर में घुसकर चार माह की गर्भवती महिला के साथ मारपीट की। पड़ौसियों ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, वहां जांच के बाद चिकित्सक ने महिला को चितौडगढ़ श्रीसावंलियाजी अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। परिजनों ने मारपीट में चार माह गर्भ गिरने का आरोप लगाया।
2 min read
chittorgarh
घर में घुसकर गर्भवती महिला से किसने की मारपीट की उसका गर्भ गिर गया

चार माह का गर्भ गिरने का आरोप
चित्तौडग़ढ़ थाना क्षेत्र के एडिया का झोपड़ा में 25 दिन पूर्व सात-आठ महिलाओं ने घर में घुसकर चार माह की गर्भवती महिला के साथ मारपीट की। पड़ौसियों ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, वहां जांच के बाद चिकित्सक ने महिला को चितौडगढ़ श्रीसावंलियाजी अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। परिजनों ने मारपीट में चार माह गर्भ गिरने का आरोप लगाया।
बस्सी थानाधिकारी विनोद मेनारिया ने बताया की एडिया झुपड़ा निवासी कैलाशी बाई पत्नी रतनलाल भोई (25) के पति ने 16 फरवरी को थाने में दी गई रिपोर्ट में बताया कि नन्दु पत्नी मोहन, सीता पत्नी रूपा, गोपी पत्नी हरिराम, गंगा पत्नी राधेश्याम, धनी पत्नी रूपा, मोहन पुत्र खेमा, हरिराम पुत्र खेमा, मगनीराम पुत्र रूपा भोई ने रात्रि 8 बजे घर में घुसकर कैलाशी बाई के साथ मारपीट की। इस पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लियाइसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। प्रथम दृष्टया महिला के शरीर पर चोट के निशान थे। इसके आधार पर कार्यवाही की गई। चिकित्सकों ने पेट से मृत भ्रूण को निकाला गया। उन्होंने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।
खेत से बकरियां भगाने पर बढ़ा विवाद
कैलाशी बाई के पति रतनलाल ने बताया कि खेत पर आरोपियों की बकरियां फसल नष्ट कर रही थी। उन्हें भगाने पर रंजिशवश शाम को इन लोगों ने मारपीट की। पुलिस रिपोर्ट के अभाव में उसकी पत्नी का इलाज चार दिन बाद शुरू हो सका। 19 फरवरी को श्री सांवलियाजी अस्पताल में कैलाशी बाई के पेट से चार माह का मृत भ्रूण निकाला गया। रतनलाल ने बताया कि आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही नहीं करने पर 26 फरवरी को भोई समाज के लोगों ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया था। पुलिस ने 10 मार्च को उसकी पत्नी के बयान दर्ज किए। रतनलाल ने आरोपियो के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने का
आरोप लगाया।
थानाधिकारी विनोद मेनारिया ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। कैलाशी बाई के पेट से चार माह मृत भ्रूण निकाला गया, इस बारे में भी चिकित्सको से रिपोर्ट के बारे में कार्यवाही की जा रही है। आरोपियो के खिलाफ सख्त कार्यवाही
की जाएगी।
.................................
थानाधिकारी को दिए कार्रवाई के निर्देश
बस्सी थाने में सी.एल.जी. की बैठक में यह मामला सामने आया। इसमे मेडिकल विशेषज्ञों की रिपोर्ट आना बाकी है। थानाधिकारी को उचित कार्यवाही करने के निर्देष दे दिए हैं।
अशोक कुमार, पुलिस वृताधिकारी, गंगरार

Updated on:
10 Mar 2019 11:11 pm
Published on:
10 Mar 2019 11:11 pm
Also Read
View All
स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑटो चालक से लेकर हलवाई तक बन गई चित्तौड़गढ़ पुलिस, भेष बदलकर ऐसे दबोचे आरोपी

Chittorgarh : रावतभाटा में CISF जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली, परमाणु बिजली घर में तैनात था जवान

Rajasthan: पारिवारिक कलह में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति और दूसरी पत्नी की मौत, जिंदगी से जंग लड़ रही तीसरी पत्नी

चित्तौड़गढ़: मां की हत्या की तो बेटे ने ली पिता की जान; 2 पत्नियों के बाद तीसरी संग लिव-इन में था आरोपी