चित्तौड़गढ़

कहां तैनात रहा पुलिस जाब्ता, पुलिस संरक्षण में हुई विवाह की रस्मे पूरी

सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा गांव में बुधवार आधी रात बाद दलित युवती की बिन्दौली पर पूडिय़ां व पत्थर फेंकने तथा पिता व भाइयों पर हमला करने की घटना के बाद गांव में शुक्रवार को शांति रही
less than 1 minute read
chittorgarh
लक्ष्मीपुरा गांव में अब भी पुलिस बल तैनात



चित्तौडग़ढ़. सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा गांव में बुधवार आधी रात बाद दलित युवती की बिन्दौली पर पूडिय़ां व पत्थर फेंकने तथा पिता व भाइयों पर हमला करने की घटना के बाद गांव में शुक्रवार को शांति रही। पुलिस संरक्षण में गुरूवार शाम शुरू विवाह की रस्में भी शुक्रवार दोपहर तक पूरी हो गई। गांव में अब भी पुलिस बल तैनात है।
लक्ष्मीपुरा गांव में बुधवार देर रात नाथूलाल भांबी की पुत्री देवकन्या का विवाह होने से उसकी बिन्दौली निकल रही थी। इसी दौरान गांव के ही कुछ युवकों ने बिन्दौली पर पूडिय़ां फेंक दी। बारात में शामिल कुछ युवकों ने इनकी पिटाई कर दी थी। इसके बाद वे युवक अपने साथियों को लेकर आए और बिन्दौली पर पत्थर फेंके। दुल्हन देवकन्या के पिता नाथूलाल व भाई रमेश व शिवलाल आदि पर हमला कर घायल कर दिया था। इस घटना के बाद लक्ष्मीपुरा में पुलिस जाप्ता तैनात कर दिया गया। यह जाप्ता शुक्रवार को विवाह की रस्में पूरी होने तक तैनात रहा। सदर थाना पुलिस ने हमले के आरोपी में चार नाबालिग को डिटेन कर लिया था। शुक्रवार को भी भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी सुशील कुमार, उपखण्ड अधिकारी विनोद कुमार, प्रशिक्षु आरपीएस मुकुल शर्मा, उप निरीक्षक रोशनलाल लक्ष्मीपुरा गांव पहुंचे और पीडि़त पक्ष से बातचीत की। पीडि़त परिवार ने अधिकारियों को हमला करने वाले चार और युवकों के नाम बताए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Published on:
22 Feb 2019 11:09 pm
Also Read
View All
स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑटो चालक से लेकर हलवाई तक बन गई चित्तौड़गढ़ पुलिस, भेष बदलकर ऐसे दबोचे आरोपी

Chittorgarh : रावतभाटा में CISF जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली, परमाणु बिजली घर में तैनात था जवान

Rajasthan: पारिवारिक कलह में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति और दूसरी पत्नी की मौत, जिंदगी से जंग लड़ रही तीसरी पत्नी

चित्तौड़गढ़: मां की हत्या की तो बेटे ने ली पिता की जान; 2 पत्नियों के बाद तीसरी संग लिव-इन में था आरोपी