चित्तौड़गढ़

भाजपा नेताओं ने कहा पर गिनाई विकास की गाथा, प्रतिपक्ष पर किए कटाक्ष

नगर विकास न्यास अध्यक्ष पद पर नवमनोनीत सुरेश झंवर के पदभार ग्रहण करने के मौके पर आयोजित समारोह भाजपा नेताओं व जनप्रतिनिधियों के लिए सरकार की उपलब्धियां गिनाने एवं विधानसभा चुनाव से तीन माह पहले विपक्ष को निशाने पर लेने का मौका बन गया।

2 min read
चित्तौडग़ढ़ में नगर विकास न्यास अध्यक्ष पदभार ग्रहण समारोह में मंचासीन अतिथि।



चित्तौडग़ढ़. नगर विकास न्यास अध्यक्ष पद पर नवमनोनीत सुरेश झंवर के पदभार ग्रहण करने के मौके पर आयोजित समारोह भाजपा नेताओं व जनप्रतिनिधियों के लिए सरकार की उपलब्धियां गिनाने एवं विधानसभा चुनाव से तीन माह पहले विपक्ष को निशाने पर लेने का मौका बन गया। समारोह में मुख्य अतिथि नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में विकास की गंगा बहाकर विकास के नए आयाम स्थापित किए। पहले एक रुपया आता था जो नीचे तक पंहुचते पंहुचते 15 पैसे रह जाते है, लेकिन अब सीधा पूरा पैसा व्यक्ति के खाते मे पंहुचता है। सासंद सी पी जोशी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने चार साल में जो विकास किया वह कांग्रेस पिछले साठ वर्षों में नहीं कर पाई । नव नियुक्त यूआईटी अध्यक्ष सुरेश झंवर ने पूर्व अध्यक्ष निर्मल काबरा का स्मरण करते हुए विश्वास दिलाया कि वे पार्टी की अपेक्षाओं पर खरे उतरकर पूरी ईमानदारी एवं जिम्मेदारी से कार्य करेंगे। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि विधानसभा की जनता ने गौरव यात्रा में हजारों की संख्या में उपस्थित हो आशीर्वाद प्रदान कर विपक्ष के भ्रम को तोड़ दिया है। चित्तौडग़ढ़ की जनता भ्रष्टाचार के पैरोकारों के साथ न होकर विकास और सुशासन के साथ है । समारोह में बेगूं विधायक सुरेश धाकड़, कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, सभापति सुशील शर्मा, जिला प्रमुख लीला जाट, वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश झंवर,प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ ने भी विचार व्यक्त किए। भाजपा नगर मीडिया प्रमुख मनोज पारीक ने बताया कि संत रमता राम महाराज व दिग्विजय राम महाराज, विनोद यति ने भी आशीर्वचन कहे। कार्यक्रम का संचालन अभिभाषक संस्थान चितौडग़ढ़ के अध्यक्ष प्रदीप काबरा ने किया। समारोह में भूमि विकास बैंक चैयरमेन कमलेश पुरोहित, सीकेएसबी अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खोर,पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविंद काबरा, नीरूदेवी अहीर, भाजपा बांसवाड़ा जिला प्रभारी आई एम सेठिया, भाजपा नगर अध्यक्ष नरेन्द्र पोखरना, वैश्य फेडरेशन के संभाग प्रभारी मुकेश विजय, भाजपा चन्देरिया मण्डल अध्यक्ष रोहिताश्व जाट, बस्सी अध्यक्ष भंवर सिंह खरड़ी बावड़ी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणजीत सिंह भाटी, उपप्रधान सी पी नामधरानी, उपसभापति भरत जागेटिया, नगर महामंत्री सागर सोनी, अनिल ईनाणी, जिला मीडिया प्रमुख सुधीर जैन भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

Published on:
27 Aug 2018 10:33 pm
Also Read
View All