चित्तौड़गढ़

कहा पकड़ा गया नकली शराब का कारखाना पकड़ा, जब्त हुई 62 पेटी शराब

आबकारी विभाग की टीम में शनिवार को आधी रात बाद भदेसर क्षेत्र के मुरलिया गांव में एक नोहरे पर छापा मारकर नकली शराब बनाने के कारखाने का भण्डाफोड़ किया है।
less than 1 minute read
chittorgarh
कहा पकड़ा गया नकली शराब का कारखाना पकड़ा, जब्त हुई 62 पेटी शराब



चित्तौडग़ढ़. आबकारी विभाग की टीम में शनिवार को आधी रात बाद भदेसर क्षेत्र के मुरलिया गांव में एक नोहरे पर छापा मारकर नकली शराब बनाने के कारखाने का भण्डाफोड़ किया है। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया।सहायक आबकारी अधिकारी राणा प्रतापसिंह ने बताया कि भदेसर क्षेत्र में नकली शराब तैयार होने के बारे में मुखबीर से पिछले कुछ दिन से सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर आबकारी टीम का गठन कर शनिवार की रात करीब डेढ बजे मुरलिया गांव स्थित रामेश्वर पुत्र भूरा जाट के नोहरे पर छापा मारा गया। छापे के दौरान वहां दो सौ लीटर स्प्रीट से भरे तीन ड्रम, तैयार की हुई ६२ पेटी ब्रॉण्डेड नकली शराब, जिसमें २९७६ पव्वे थे। इसके अलावा एसेंस, सात सौ केप्स, दो सौ ढक्कन, कलर, खाली बारदाना, लेबल, पैकिंग का सामान, दो सौ खाली बोतल आदि पाए गए, जिन्हें आबकारी विभाग की टीम ने जब्त कर लिया। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
संभाग में होती है सप्लाई
सहायक आबकारी अधिकारी ने बताया कि यहां तैयार नकली शराब उदयपुर, मावली, डबोक, प्रतापगढ़, धरियावद आदि इलाकों में सप्लाई होने की बात सामने आ रही है, जिसकी जांच की जा रही है। ऐसी शराब के सेवन से जनहानि की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
दीवार फांद कर पहुंची टीम
सहायक आबाकरी अधिकारी ने बताया कि मुरलिया गांव पहुंचने के बाद सूनसान जगह स्थित नोहरे में प्रवेश करने के लिए टीम के सदस्यों को दीवार फांदनी पड़ी। नकली शराब के इस कारखाने के तार किससे और कहां तक जुड़े हुए हैं, इस बारे में पता लगाया जा रहा है।
ये थे टीम में शामिल
जिला आबकारी अधिकारी भारत भूषण चौहान के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में निरीक्षक योगेश सालवी, दिनेश सुखवाल, हिम्मतसिंह, सुरेशचन्द्र आदि को शामिल किया गया।

Published on:
25 Nov 2018 10:02 pm
Also Read
View All
स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑटो चालक से लेकर हलवाई तक बन गई चित्तौड़गढ़ पुलिस, भेष बदलकर ऐसे दबोचे आरोपी

Chittorgarh : रावतभाटा में CISF जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली, परमाणु बिजली घर में तैनात था जवान

Rajasthan: पारिवारिक कलह में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति और दूसरी पत्नी की मौत, जिंदगी से जंग लड़ रही तीसरी पत्नी

चित्तौड़गढ़: मां की हत्या की तो बेटे ने ली पिता की जान; 2 पत्नियों के बाद तीसरी संग लिव-इन में था आरोपी