चित्तौड़गढ़

किसने कहा कि छोटेे शहरों में भी कम नहीं प्रतिभाएं

चित्तौडग़ढ़ जिले की प्रथम प्रोफेशनल क्रिकेट एकेडमी सांगा क्रिकेट एकेडमी का गुरूवार शाम को शेखावटी साईन्स एकेडमी में भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने किया।
less than 1 minute read
chittorgarh
किसने कहा कि छोटेे शहरों में भी कम नहीं प्रतिभाएं



चित्तौडग़ढ़. जिले की प्रथम प्रोफेशनल क्रिकेट एकेडमी सांगा क्रिकेट एकेडमी का गुरूवार शाम को शेखावटी साईन्स एकेडमी में भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने किया। एकेडमी के अनिरुद्ध वत्स और करणसिंह पंवार ने प्रवीण कुमार का स्वागत किया।इस दौरान प्रवीण कुमार ने बच्चो को ड्रेस वितरित की। इस मौके पर प्रवीण ने कहा कि राजस्थान से उन्हें काफी प्यार है। यदि कोई यह सोचता है कि छोटे शहर से खिलाड़ी अपनी प्रतिभा नहीं दिखा पाते है तो ये बात दिमाग से निकाल दो क्योंकि धोनी भी एक छोटे शहर से ही थे। उन्होंने कहा कि खेल के साथ-साथ पढ़ाई भी बहुत जरुरी है, क्योंकि कई बार कोई मात्र खेल पर ही ध्यान दे और भविष्य में उस क्षेत्र में अवसर नहीं मिले तो मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्रम के बाद अनिरुद्ध वत्स के साथ उन्होंने एकेडमी में तैयार पिच का मुआयना भी किया। इस दौरान प्रवीण के साथ सेल्फी लेने के लिए खिलाडिय़ों सहित अभिभावकों में होड़ लगी रही। कार्यक्रम में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव शक्तिसिंह सहित कई पदाधिकारी, खिलाड़ी,खेल प्रेमी आदि मौजूद रहे।

Published on:
16 May 2019 11:12 pm
Also Read
View All
स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑटो चालक से लेकर हलवाई तक बन गई चित्तौड़गढ़ पुलिस, भेष बदलकर ऐसे दबोचे आरोपी

Chittorgarh : रावतभाटा में CISF जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली, परमाणु बिजली घर में तैनात था जवान

Rajasthan: पारिवारिक कलह में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति और दूसरी पत्नी की मौत, जिंदगी से जंग लड़ रही तीसरी पत्नी

चित्तौड़गढ़: मां की हत्या की तो बेटे ने ली पिता की जान; 2 पत्नियों के बाद तीसरी संग लिव-इन में था आरोपी