चित्तौड़गढ़

किसने कहा कांग्रेस के भ्रामक प्रचार का जवाब दे कार्यकर्ता

केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं गत 4 वर्षो में हुए विकास को मिल रहे जन-जन के समर्थन से बौखलाई कांग्रेस भ्रामक प्रचार और विध्वंसकारी राजनीतिक हथकंडो को अपनाने पर उतर आई है।
2 min read
chittorgarh
किसने कहा कांग्रेस के भ्रामक प्रचार का जवाब दे कार्यकर्ता




चित्तौडग़ढ़. केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं गत 4 वर्षो में हुए विकास को मिल रहे जन-जन के समर्थन से बौखलाई कांग्रेस भ्रामक प्रचार और विध्वंसकारी राजनीतिक हथकंडो को अपनाने पर उतर आई है। यह विचार सोमवार को भाजपा संभाग प्रभारी हरिहरलाल पारीक ने चितौडग़ढ़ विधानसभा के शक्ति केन्द्र संयोजको, भाजपा पदाधिकारीयो एवं जनप्रतिनिधियो की बैठक में व्यक्त किए। द्वारिकाधाम मे आयोजित बैठक में १८ सितम्बर को उदयपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे के समय होने वाली बैठक की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। पारीक ने कहा कि कांग्रेस के दुष्प्रचार का भाजपा कार्यकर्ता मुंहतोड़ जवाब दे। जिला संगठन प्रभारी ताराचंद जैन ने भाजपा अध्यक्ष शाह के प्रस्तावित दौरे के बारे में जानकारी दी। शाह उदयपुर प्रवास के दौरान दोपहर 12 बजे कृषि उपज मंडी मे शक्ति केन्द्र संयोजक सम्मेलन, दोपहर 2 बजे जनजातीय सम्मेलन एवं शाम 4 बजे प्रबुद्ध जन सम्मेलन में शामिल होंगे।
विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा तय 23 सूत्रीय कार्यक्रम का बूथ स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना शक्ति केन्द्र संयोजको के साथ साथ हर पदाधिकारी का दायित्व है। भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने विधानसभा के 270 बूथो मे हर बूथ अजेय बूथ की रणनीति पर कार्य करने की योजना को अमली जामा पहनाने की आवश्यकता पर बल दिया । भाजपा सह जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि विधानसभा विस्तारक चन्द्रशेखर ने संगठनात्मक कार्यक्रमों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बैठक मे जिला विस्तारक पालक रघु शर्मा,डा आई एम सेठिया, सभापति सुशील शर्मा, प्रधान प्रवीण सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन नगर महामंत्री सागर सोनी ने किया। आभार नगर महामंत्री अनिल ईनाणी ने जताया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष करनल सिंह राठौड़, किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तारावती धाकड़, भाजपा नगर अध्यक्ष नरेन्द्र पोखरना, चन्देरिया मण्डल अध्यक्ष रोहिताश्व जाट, घोसुण्डा मण्डल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, बस्सी मण्डल अध्यक्ष भंवरसिंह खरड़ी बावड़ी्र सावा मंडल अध्यक्ष हरिसिंह जाटए जिला मीडिया प्रमुख सुधीर जैन,उपसभापति भरत जागेटिया,उपप्रधान सी पी नामधरानी, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष रमेश बोरीवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रुद,नगर भाजयुमो अध्यक्ष गौरव त्यागी आदि मौजूद थे।

Published on:
11 Sept 2018 03:27 pm
Also Read
View All
स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑटो चालक से लेकर हलवाई तक बन गई चित्तौड़गढ़ पुलिस, भेष बदलकर ऐसे दबोचे आरोपी

Chittorgarh : रावतभाटा में CISF जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली, परमाणु बिजली घर में तैनात था जवान

Rajasthan: पारिवारिक कलह में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति और दूसरी पत्नी की मौत, जिंदगी से जंग लड़ रही तीसरी पत्नी

चित्तौड़गढ़: मां की हत्या की तो बेटे ने ली पिता की जान; 2 पत्नियों के बाद तीसरी संग लिव-इन में था आरोपी